छत्तीसगढ़ में रबर टायर के बिना सड़कों पर दौड़े आयरन केजव्हील ट्रैक्टर तो खैर नहीं, परिवहन विभाग ने दिया सख्ती के निर्देश, होगी चालानी कार्रवाई
Tractors with iron cage wheels running on roads without rubber tires in Chhattisgarh are in for trouble; the Transport Department has issued strict directives, and challans will be issued.
रायपुर : प्रदेश की सड़कों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने और सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. परिवहन विभाग ने रबर टायर के बिना दोहरे लोहे के पिंजरे (आयरन केजव्हील) वाले ट्रैक्टरों के डामर और सीमेंट सड़कों पर चलने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दिया है. विभाग ने सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (RTOs) को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ फौरन चालानी कार्रवाई करने के कड़े निर्देश जारी किया है.
लोक निर्माण विभाग के मुताबिक ऐसे ट्रैक्टरों के सड़क पर चलने से डामर और सीमेंट की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं. साथ ही हादसों की आशंका भी बढ़ जाती है. इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने इस पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए हैं. जिला प्रशासन की मदद से ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इसके माध्यम से किसानों और वाहन चालकों को मोटर वाहन नियमों और आयरन केजव्हील के सुरक्षित एवं निर्धारित उपयोग की जानकारी दी जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



