भाजपा महिला पार्षद ने फिनायल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास,  इलाज जारी, मची अफरा-तफरी, अस्पताल में नेताओं की लगी भीड़, नहीं मिला सुसाइड नोट!

BJP woman councilor attempted suicide by drinking phenol, treatment continues, chaos ensues, crowd of leaders gathered in the hospital, suicide note not found!

भाजपा महिला पार्षद ने फिनायल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास,  इलाज जारी, मची अफरा-तफरी, अस्पताल में नेताओं की लगी भीड़, नहीं मिला सुसाइड नोट!

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रायगढ़ नगर निगम की भाजपा महिला पार्षद ने खुदकुशी की कोशिश की है. नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम में वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा की पार्षद हैं. उन्होंने अपने घर में जहर खाकर जान देने की कोशिश की. उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
भाजपा की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने आज अपने घर में जहर खा लिया. जब उनके घर वालों को पता चला तो पड़ोसियों की मदद से पार्षद को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में महिला पार्षद का इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक महिला पार्षद की हालत अभी खतरे से बाहर है. अगले 24 घंटे तक डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है.
वहीं महिला पार्षद ने किस वजह से जहर खाया है. इसका खुलासा नहीं हो पाया है. जानकारी के मुताबिक कोई सुसाइड नोट भी महिला पार्षद के पास से नहीं मिला है. महिला के परिजनों ने खुदकुशी की कोशिश के बारे में किसी भी किस्म की जानकारी देने से इंकार कर दिया है. हालांकि पुलिस महिला पार्षद के सामान्य हालत में आने का इंतजार कर रही है. जिसके बाद उनका बयान लिया जाएगा.
वहीं घटना के बाद शहर में खलबली मच गई. शहर की राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई. लोग इस घटना से अचंभित है और सभी इसकी वजह जानना चाह रहे हैं. घटना की जानकारी लगते ही महापौर, नगर निगम के सभापति तथा अन्य पार्षदों ने भी अस्पताल पहुंचकर पार्षद के स्वास्थ्य की जानकारी ली है. अब महिला पार्षद के होश में आने के बाद उनके बयान के बाद ही सारी स्थिति साफ होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB