अभनपुर में मां के चरित्र पर शक से बढ़ा विवाद, बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, फिर आत्महत्या दिखाने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी डोमेश को किया गिरफ्तार

Dispute over suspicions regarding his mother's character escalates in Abhanpur; son kills father and attempts to stage it as a suicide; police arrest the accused, Domesh.

अभनपुर में मां के चरित्र पर शक से बढ़ा विवाद, बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, फिर आत्महत्या दिखाने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी डोमेश को किया गिरफ्तार

रायपुर : अभनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम केंद्री में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र आरोपी डोमेश साहू को हिरासत में लिया है. पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे के आसपास ग्राम केंद्री निवासी मृतक डोमार साहू, उम्र 48 साल का शराब के नशे में अपनी पत्नी दुलेश्वरी साहू के साथ विवाद हो रहा था. इसी दौरान उनका बेटा डोमेश साहू, उम्र 22 साल घर पहुंचा. विवाद के दौरान मृतक द्वारा अपनी पत्नी और बेटे के बारे में आपत्तिजनक आरोप लगाए जाने से आक्रोशित होकर आरोपी डोमेश साहू ने रसोई में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पिता के गले पर वार कर दिया.
मृतक द्वारा बचाव का प्रयास करने पर आरोपी ने उसके दाहिने हाथ की कलाई के पास भी चाकू से वार किया. इसके बाद आरोपी ने मृतक के गले पर फिर कई वार किए. जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के दौरान मृतक की पत्नी मौके पर मौजूद थी.
वारदात के बाद आरोपी ने कथित तौर पर घटना के समय पहने हुए कपड़ों को अपनी मोटरसाइकिल से जाकर पीछे की तरफ स्थित बड़े नहर-नाले में फेंक दिया. इसके बाद घर लौटकर घटना को खुदकुशी का रूप देने का प्रयास किया और काफी देर बाद परिजनों और आसपास के लोगों को मृतक द्वारा खुदकुशी किए जाने की खबर दी.
वारदात की खबर ग्राम केंद्री के सरपंच द्वारा पुलिस को रात करीब 11:30 बजे दिए जाने पर थाना अभनपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल और शव को सुरक्षित करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई और एफएसएल टीम को खबर किया गया. एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना और जरुरी सबूत इकठ्ठा किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
पुलिस शक के आधार पर आरोपी डोमेश साहू से पूछताछ की. जिसमें उसने पूछताछ में घटना को अंजाम देना कबूल किया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और अन्य सबूत जप्त किए हैं. वारदात के बारे में सबूतों को इकठ्ठा और जांच जारी है. और आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb