बाइक टकराने की मामूली घटना पर आईटीआई छात्र पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, चेहरे और पीठ पर आई गंभीर चोटें, जांच में जुटी पुलिस

ITI student attacked by miscreants over a minor bike collision, suffering serious injuries to face and back; police investigating

बाइक टकराने की मामूली घटना पर आईटीआई छात्र पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, चेहरे और पीठ पर आई गंभीर चोटें, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : गुरुवार को आईटीआई छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने में आया है. यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत का बताया जा रहा है. इस मामले में छात्र की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक जिओमार्ट में काम करने वाले कर्मचारी ने अपने सहकर्मियों के साथ छात्र के साथ जमकर मारपीट की. उक्त घटना की शिकायत दर्ज कराते हुए करबला निवासी समीर कुमार भार्गव ने सिटी कोतवाली पुलिस को बताया कि वह रोजाना की तरह ही अपने करबला स्थित घर से आईटीआई जाने के लिए निकला था. जहा वह सिटी सेंटर के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने आईटीआई छात्रा की बाइक को ठोकर मार दी.
जिसके बाद समीर कुमार भार्गव के साथ मारपीट शुरू कर पैसे की मांग करने लगा. इस बीच जियो मार्ट में काम करने वाले युवक ने अपने साथियों को बुलाकर आईटीआई छात्रा के साथ जमकर मारपीट की. छात्र का आरोप है कि युवकों ने उस पर चाबी सहित कड़े से उसके सिर और पीठ पर हमला किया. जिससे उसे काफी चोट आई है. इधर मामले में छात्र की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB