राजधानी से वीजा खत्म होने के बाद तेलीबांधा में रह रहीं 2 रशियन गर्ल गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप, SEX कारोबार से जुड़े होने का शक, जांच में जुटी पुलिस

Two Russian girls living in Telibandha were arrested after their visas expired, causing panic in the area, suspected of being involved in the sex trade, and police are investigating.

राजधानी से वीजा खत्म होने के बाद तेलीबांधा में रह रहीं 2 रशियन गर्ल गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप, SEX कारोबार से जुड़े होने का शक, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर में विदेशी नागरिकों से जुड़े एक मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने बिना वैध वीजा के रह रही दो रूसी युवतियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान दिनोरा और सारा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों युवतियां वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी शहर में रह रही थीं. प्रारंभिक जांच में उनके देह व्यापार से जुड़े होने की आशंका भी जताई जा रही है.
मामले की जांच तब तेज हुई जब वीआईपी रोड पर हुए एक हादसे और उसके बाद हुए विवाद के दौरान एक रुसी युवती और भावेश आचार्य से पुलिस ने पूछताछ की. पूछताछ के दौरान युवती ने कई अहम जानकारियां दीं. जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू की.
जांच में यह भी पता चला कि तेलीबांधा और सरस्वती नगर इलाके के कुछ होटलों में विदेशों और देश के अलग-अलग राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था. पुलिस इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है. साथ ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB