ज्वेलरी शॉप में फिल्मी स्टाइल में ठगी, 5 लाख के जेवर पहनकर शातिर महिला फरार, CCTV देखकर पुलिस भी रह गई दंग, कमलेश्वरी की तलाश जारी
A film-style robbery at a jewellery shop, a cunning woman escaped with jewellery worth Rs 5 lakh. Police were stunned by the CCTV footage. The search for Kamleshwari continues.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में ठगी का मामला सामने आया है. यहां एक महिला ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान पहुंची और करीब 5 लाख रुपये के जेवर पहनकर ट्रायल के बहाने चंपत हो गई. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक टिकरापारा थाना क्षेत्र के देवपुरी स्थित ‘मां दुर्गा ज्वेलर्स’ में 12 मार्च 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे कमलेश्वरी साहू नाम की महिला अपने साथी मेषराम साहू के साथ दुकान पहुंची. उन्होंने दुकानदार पंकज सोनी से सोने का ‘रानी हार’ दिखाने को कहा. दुकान संचालक दुर्गा सोनी ने पास की दूसरी दुकान से रानी हार मंगवाकर उन्हें दिखाया.
महिला ने बड़ी चालाकी से खरीदारी का नाटक किया और पसंद आने के नाम पर कई जेवर पहन लिए. महिला ने ₹3.45 लाख का रानी हार, ₹1.08 लाख के चांद बाली, ₹19,500 का सोने की अंगूठी और ₹20,500 का चांदी की पायल और बिछिया पहन कर फरार हो गई है.
सहेली का बहाना और फरार
जेवर पहनने के बाद महिला ने दुकानदार को झांसा दिया कि उसकी सहेली बैंक से पैसे लेकर आ रही है और वह भी खरीदारी करेगी. वह फोन पर बात करते हुए दुकान के बाहर निकली और देखते ही देखते गायब हो गई.
महिला के जाते ही उसका साथी मेषराम साहू भी चुपके से खिसकने की कोशिश करने लगा. जिसे कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पकड़ लिया. पूछताछ में उसने महिला का नाम और पता उगला. टिकरापारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की. और कमलेश्वरी साहू और मेषराम साहू को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



