दर्दनाक सड़क हादसा, जतमई घटारानी से लौट रहे दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलटी, एक महिला की मौत, 4 महिलाओं समेत 11 घायल

Painful road accident pickup full of visitors returning from Jatmai Ghatarani overturned one woman died 11 including 4 women injured

दर्दनाक सड़क हादसा, जतमई घटारानी से लौट रहे दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलटी, एक महिला की मौत, 4 महिलाओं समेत 11 घायल

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जतमई घटारानी घूमने गए पर्यटकों से भरी पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद सभी दर्शनार्थियों में चीख पुकार मच गई. दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम दरचुरा हाईवे मार्ग पर हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिमगा थाना क्षेत्र के करहुल गांव के लोग सोमवार को जतमई घटारानी के दर्शन करने गए हुए थे. घूमने के बाद पिकअप नंबर CG 25 H 5732 में 20 से ज्यादा लोग सवार होकर वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान घर पहुंचने के पहले ही ग्राम दरचुरा हाईवे मार्ग पर रात करीब 12 बजे के आसपास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गई. हादसे में कामिनी साहू उम्र 50 साल करहुल गांव निवासी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बच्चे समेत 11 लोग घायल हैं.
स्थानीय लोगों की सूचना पर सिमगा पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज जारी है.
घायलों में 6 साल की एक बच्ची, 4 महिलाएं, और 6 पुरुष शामिल हैं. सभी ग्राम करहुल के निवासी हैं. सिमगा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb