26 साल के युवक ने अपने कमरे साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

26 year old youth committed suicide by hanging himself with the noose of saree in his own room reason for suicide unknown police is investigating the case

26 साल के युवक ने अपने कमरे साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

धमतरी : धमतरी जिले से खुदकुशी का मामला समाने आ रहा है. यहां एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया. वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यह मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 9 बजे ग्राम सांकरा में रामनगर निवासी डाकेश यादव उम्र 26 साल डाकेश के अपने कमरे से बहुत समय से नहीं निकलने पर घर के सदस्यों द्वारा जानकारी लेने की कोशिश की गई. लेकिन जब कमरे में जब सदस्यों द्वारा झांककर देखा की डाकेश ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली थी. इस घटना का पता चलते ही आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई.
मृतक होटल में काम कर अपना जीवन यापन करता था. घटना के बाद से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं खुदकुशी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पीएम के लिए भेजा है. सिहावा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है.
.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb