छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने बांधा शमां, सिंचाई परियोजनाओं की दिखी आकर्षक झांकी

CM Mohan Yadav inaugurated CG Rajyotsav presentation of colorful cultural programs enthralled the audience attractive tableau of irrigation projects was seen

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने बांधा शमां, सिंचाई परियोजनाओं की दिखी आकर्षक झांकी

रायपुर : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर राज्योत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की. छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह भी मौजूद रहे. शुभारंभ के मौके पर राजकीय गमछे और पुष्प गुच्छ से अतिथियों का स्वागत किया गया.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्वश्री राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, रोहित साहू, अनुज शर्मा, इन्द्र कुमार साहू, संपत अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, सचिव संस्कृति अंबलगन पी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास सहित कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी तादाद में मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

 तीन दिवसीय राज्योत्सव के आयोजन को लेकर मेला स्थल को शानदार ढंग से सजाया गया है. हजारों की तादाद में लोग आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद और प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंचे.
पहले दिन छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से शुरुआत हुई. नवा रायपुर के राज्योत्सव ग्राउण्ड के मुख्य मंच से छत्तीसगढ़ी कलाकारों के दल ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया.
सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार स्व.लक्ष्मण मस्तुरिहा के गीतों की प्रस्तुति ने खूब शमां बांधा. रिखी क्षत्रीय की टीम ने छत्तीसगढ़ राज्य में अलग-अलग महीनों में आयोजित होने वाले तीज-त्यौहार एवं लोकपर्व आधारित कार्यक्रमों की संवाद, गीत एवं नृत्य के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी. उनकी टीम ने तीजा-पोरा, जंवारा, हरेली, गौरी-गौरा पूजा के साथ ही सुवा नृत्य एवं करमा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. रिखी क्षत्रीय की टीम की सभी प्रस्तुतियों का दर्शकों ने ताली बजाकर सराहा.
इससे पूर्व रजनी रजक की लोकगाथा पर आधारित ढोला-मारु की प्रस्तुति रेवा-पेरवा जादूगरनी की कहानी को गायन विधा में और महेन्द्र चौहान एवं साथी द्वारा प्रस्तुत आदिवृंदम एवं चन्द्रभूषण वर्मा की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

इस मौके पर CM मोहन यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकारें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को तीव्र गति से विकास की राह पर लेकर जा रही है. छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की साझा संस्कृति है साझा विचार है. छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, यह सम्मान ऐसे ही हासिल नहीं हुआ. छत्तीसगढ़ के लोग अपनी सहजता-सरलता के लिए, अपने धान के कटोरे के लिए और अपने प्राकृतिक संसाधनों के लिए जाना जाता है. रायपुर से बस्तर तक विकास का नया आयाम स्थापित हुआ है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि राज्योत्सव के शुभारंभ के लिए मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आए हैं. मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के शहीद वीरनारायण सिंह, वीर गुंडाधुर सहित अन्य शहीदों के नमन से की. देश भर में जनजातीय समुदाय के शौर्य के प्रतीक बिरसा मुंडा का भी उन्होंने स्मरण किया. उन्होंने गुरु बाबा घासीदास, मिनी माता और महाराजा चक्रधर सिंह जैसी विभूतियों को भी नमन किया.
डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में विकास हुआ. यहां आईआईटी, आईआईएम, एम्स और लॉ यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान स्थापित हुए. धान खरीदी और पीडीएस की मजबूत व्यवस्था स्थापित हुई. पीएससी परीक्षा की जांच हो। सभी काम दस महीनों में पूरे किये गये हैं. हमें विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करना है. हमने विजन डाक्यूमेंट तैयार किया है और इसके अनुरूप काम करेंगे.
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया. राज्य में जो विकास हुआ, वह अटल जी की वजह से हो पाया है. यह भूमि का टुकड़ा नहीं, इसमें अपार संभावनाएं हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

नवा रायपुर स्थित मेला स्थल पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है. यहां महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. स्टॉल में महतारी वंदन योजना, छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ जैसी महत्वपूर्ण योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है.
स्टॉल में कई योजनाओं के प्रचार-प्रसार और लोगों को जानकारी प्रदान करने लगाई गई. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के स्टॉल में धान खरीदी और पीडीएस सहित कई योजनाओं के क्रियान्वयन और उपलब्धियों की जानकारी प्रदर्शित की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb