हर साल की तरह इस वर्ष भी खैरागढ़ में नदीम मेमन के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Like every year this year also a grand Tricolor Yatra was taken out with great pomp under the leadership of Nadeem Memon in Khairagarh

हर साल की तरह इस वर्ष भी खैरागढ़ में नदीम मेमन के नेतृत्व में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

खैरागढ़ : आज 78 वां स्वतंत्रता दिवस की शुभ बेला में हर साल की तरह इस साल भी तिरंगा यात्रा निकाली गई. जिसमें डीजे की धुन पर देशभक्ति गीत पर स्कूली छात्र-छात्राएं थिरकती रही.
आज तिरंगा यात्रा नदीम मेमन के नेतृत्व में निकाली गई. जो अंबेडकर चौक बस स्टैंड से शुरु होकर टेम्पो चौक, जय स्तंभ चौक, इतवारी बाजार, बक्शी मार्ग, गोलबाजार, मस्जिद चौक, आस्पिटल चौक, संगीत विश्वविद्यालय रोड होते हुए नगर भ्रमण कर वापस अंबेडकर चौक पर खत्म हुई. इस तिरंगा यात्रा में विधायक प्रतिनिधि यतेंद्र जीत सिंह छोटू, राजा सोलंकी, चंद्रकांत बिदानी,सूरज देवांगन, कन्हैया रजक, सूरज महिलांगे, उमेश साहू, रिजवान सोलंकी, हिमांशु वर्मा, आशीष बघेल, मयंक रजक समेत बड़ी तादाद में छात्र-छात्राएं मौजूद रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb