ट्रांसफार्मर से टकराई कार, बाल-बाल बचे PWD के सब इंजीनियर, पिकनिक मनाने जा रहे भाजपा महामंत्री की बस से भिड़ी Car

Car collides with transformer all PWD engineers narrowly escape BJP General Secretary bus going for picnic collides with Car

ट्रांसफार्मर से टकराई कार, बाल-बाल बचे PWD के सब इंजीनियर, पिकनिक मनाने जा रहे भाजपा महामंत्री की बस से भिड़ी Car

ट्रांसफार्मर से टकराई कार, बाल-बाल बचे PWD के सब इंजीनियर

बालोद : बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कचांदुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमे पीडब्ल्यूडी विभाग के सब इंजीनियर बाल बाल बच गए.
मिली जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी विभाग के सब इंजीनियर आरके नागरे अपनी कार में दुर्ग जा रहे थे. जब उन्होंने सामने से आ रही ट्रक और बाइक को बचाने की कोशिश की. इसी दौरान उनकी कार सड़क के किनारे लगे 64 केवी के ट्रांसफार्मर से टकरा गई.
हादसा इतना भयानक था कि ट्रांसफार्मर और पोल कार के बोनट पर गिर पड़े. हादसे के असर से कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि कार में मौजूद सब इंजीनियर आरके नागरे और उनकी सवारी बाल-बाल बच गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए. जिससे उनका जिंदगी बच गई.
यह घटना कचांदुर मुख्य मार्ग पर हुई. जब सब इंजीनियर आरके नागरे गुंडरदेही होते हुए अपने घर दुर्ग जा रहे थे. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

पिकनिक मनाने जा रहें छात्र छात्राओं की बस से भिड़ी कार

सारंगढ़ : सारंगढ़ जिला मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर दूर बड़े हरदी के पास पिकनिक जा रहे बस और फ्रॉन्स कार में जोरदार टक्कर हो गई. जिसमे कार सवार को चोट लगी जिसे आनन-फानन में कार चालक को रायगढ़ हॉस्पिटल भेजा गया.
कार जिला सक्ति के चंद्रपुर निवासी भाजपा महामंत्री का बताया जा रहा है. जिसकी वाहन नम्बर CG11 BJ 9268 है. वहीं बलौदाबाजार पलारी से पिकनिक के लिए चंद्रपुर चंद्रहासिनी जा रही छात्रा छात्राओं की बस नम्बर CG 6555 के सभी बच्चे सुरक्षित बताया जा रहा है. सभी बच्चें DAV स्कूल में पढ़ने वाले हैं. फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच कर आगे की कार्यवाही मे जुटी है. इस हादसा में बड़ी अनहोनी नहीं हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI