तिराहे पर दो बाइकों में भिड़ंत, चार घायल, नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर

Two bikes collide at intersection four injured drunk Scorpio driver hits motorcycle hard condition of two critical

तिराहे पर दो बाइकों में भिड़ंत, चार घायल, नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर

तिराहे पर दो बाइकों में भिड़ंत, चार घायल

गरियाबंद/छुरा : छुरा कोसमबुड़ा चौक पर सूखा नदी के पास दो मोटर सायकल मे आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे चार लोग घायल हो गए. हादसे में घयाय्लों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा लाया गया. जहा चारों का प्राथमिक इलाज किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब 4 बजे रसेला जीडार निवासी यशवंत कुमार यादव अपनी बहन नंदनी यादव और दो भांजी एक 8 साल की और एक 4 साल की बच्ची को छोड़ने अपनी बहन के ससुराल फिंगश्वरी जा रहा था.
वही लोहझर निवासी चैनसिंग यादव ओड़िसा गीधनी से वापस लोहझर आ रहा था. तभी सूखा नदी कुसुमबुड़ा चौक के पास दोनों मोटर सायकल आमने-सामने टकरा गई. हादसे के वक्त मोटर सायकल में दो बच्चे भी मौजूद थे. जिसे मामूली चोट आई है. वही लोहझर निवासी चैनसिंग यादव को अस्पताल में भर्ती किया गया है.
गौरतलब है कि कोसुमबुड़ा चौक के पास सड़क हादसा होना आम बात है क्यूंकि ठीक नदी खत्म होते ही वही से एक रास्ता सारागांव, दुल्ला, कोसमी, रसेला की तरफ जाता है. सुचना बोर्ड के साथ ब्रेकर नहीं होने के चलते लोग तेजी से रास्ते से गुजरते हैं. और अक्सर हादसों का शिकार हो जाते हैं. लोगों ने जिला प्रशासन से दुर्घटना रोकने दुर्घटना सुचना बोर्ड के साथ चौक के तीनो तरफ ब्रेकर बनाने कि मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकराकर पलट गई. हादसे में बाइक सवार घायल हुआ है. घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह लामीदरहा आमापाल चौक के पास स्कॉर्पियो चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था. गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे को तोड़ दिया और पलट गई.
स्थानीय लोगों ने फौरन मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला. इस हादसे में दो से तीन लोग घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI