आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य के करतूत से स्टूडेंट्स परेशान, हर स्टूडेंट से वसूल रहा फीस, शिकायत के बाद अधिकारी भी मेहरबान, छात्रो और पालकों में आक्रोश
Students are upset with the actions of the principal of Atmanand School, he is collecting fees from every student, even the officers are lenient after the complaint, there is anger among students and parents
बेमेतरा : छत्तीसगढ़ शासन के आदेश को तक में रखकर बच्चों से एक प्राचार्य फीस ले रहे हैं. ऐसा लगता है मानो इस प्रिंसिपल को किसी का संरक्षण है. यह संरक्षण किसी और का नहीं बल्कि शिक्षा विभाग से खुलेआम मिल रहां है. शिक्षा विभाग के आदेश को ताक में रखकर प्राचार्य जमकर मनमानी कर रहा है. इस बात की शिकायत कलेक्टर और शिक्षा विभाग के अधिकारी से की गई. लेकिन दुर्भाग्य है कि शिकायत के बाद भी अब तक नहीं न जांच हुई न कार्यवाई हुई.
दरअसल यह पूरा मामला बेमेतरा के बॉर्डर से लगे बलौदा बाजार के सिमगा ब्लॉक के शासकीय आत्मानंद हिंदी मध्यम स्कूल का है. जहां प्राचार्य के द्वारा बच्चों से लगातार 2 साल से फीस वसुला जा रहा है. एक ओर शिक्षा विभाग का आदेश है कि किसी भी तरह से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से फीस न लिया जाए. तो वहीं दूसरी तरफ प्राचार्य साहब का नियम कुछ और ही बताता है. 2 साल से शासन के आदेशों को ताक में रखकर बच्चों से फीस वसूला जा रहा है.
स्कूल में पढ़ने वाले छात्राओं ने मीडिया के सामने आकर लगातार फीस वसूलने की बात बताई. बच्चे और पालक कलेक्टर शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा अधिकारी से लिखित में कर चुके हैं. लेकिन शिक्षा विभाग का खुला संरक्षण के चलते अब तक प्राचार्य के ऊपर अब तक कार्यवाई नहीं हुई है. 400 से ज्यादा छात्रा हैं जिससे अवैध तरीके से लाखों रुपए वसूली की गई है. लेकिन अब तक आखिर क्यों वसुलीबाज प्राचार्य के ऊपर कार्रवाई नहीं की गई? आखिर स्कूली शिक्षा विभाग प्राचार्य के ऊपर इतना मेहरबान क्यों नजर आ रहा है? क्या प्राचार्य पर कार्रवाई होगा? इस मामले में प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी मीडिया के सामने नहीं आना चाहते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



