शराब पीने के लिए मांगे पैसे, नहीं दिए तो मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर चाकू से हमला, 3 गिरफ्तार, पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस

Demanded money for drinking alcohol, when not given, an old man who was out for morning walk was attacked with a knife, 3 arrested, police took out a procession of the miscreants

शराब पीने के लिए मांगे पैसे, नहीं दिए तो मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पर चाकू से हमला, 3 गिरफ्तार, पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस

दुर्ग : शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब मॉर्निंग वॉक पर निकले आम नागरिक भी चाकूबाजों के निशाने पर आ गए हैं. दुर्ग में शराब के लिए चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपियों का कसारीडीह में जुलूस निकाला गया. शराब और अय्याशी के लिए पैसे न देने पर चाकू से जानलेवा हमले की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. पद्मनाभपुर और स्मृति नगर थाना क्षेत्रों में हाल ही में दो वारदातों ने शहर में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 जून की सुबह करीब 4 बजे भिलाई HUDCO निवासी पी. ए. राव जब रोजाना की तरह उतई-दुर्ग रोड स्थित शीतला मंदिर के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. तभी अचानक वंश जोशी और गिरधर कुर्रे नाम के दो युवकों ने उन्हें घेर लिया. दोनों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे. और जब राव ने पैसे देने से इंकार किया. तो आरोपियों ने धारदार चाकू से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
राव के पेट, सीने, सिर और भुजा पर गंभीर चोटें आईं. खून से लथपथ हालत में वे किसी तरह घर पहुंचे और भाई के साथ पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई. पहले जिला अस्पताल और फिर रायपुर मेकाहारा में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी वंश जोशी और गिरधर कुर्रे को धर दबोचा. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल चाकू उन्हें सूरज बंजारे ने दिया था. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर लिया है.
अपराधियों के बढ़ते मनोबल को कुचलने के लिए दुर्ग पुलिस ने एक अलग ही रणनीति अपनाई. कसारीडीह क्षेत्र में तीनों आरोपियों को कान पकड़वाकर पूरे इलाके में शर्मनाक जुलूस निकाला गया. हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए आरोपी बार-बार नारा लगाते दिखे: “चाकू मारना पाप है, पुलिस हमारा बाप है.”

स्मृति नगर में भी चाकूबाजी, AIIMS कर्मी बना शिकार
एक दूसरी घटना में 9 जून को स्मृति नगर थाना क्षेत्र में AIIMS रायपुर के कर्मचारी सुखदेव निषाद पर हमला किया गया. ड्यूटी से लौटते समय शुभम कॉलोनी के पास तीन बदमाश-हेमंत छतरी. उदय छतरी और एक नाबालिग ने उन्हें रोका और मोबाइल-पैसे की मांग की.
विरोध करने पर उन्होंने चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल सुखदेव किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे. जहां से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मुखबिर की खबर पर तीनों को गिरफ्तार कर इलाके में जुलूस निकाला गया. आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB