नशे की आदत से परेशान होकर बांस के डंडे से पीट- पीटकर किया भाई का कत्ल, पुलिस को बताया शराब पीने से हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Troubled by his addiction, he killed his brother by beating him with a bamboo stick, told the police that he died due to drinking alcohol, accused arrested

नशे की आदत से परेशान होकर बांस के डंडे से पीट- पीटकर किया भाई का कत्ल, पुलिस को बताया शराब पीने से हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : जशपुर जिले में एक भाई ही अपने ही भाई को पीट- पीटकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी बड़ा भाई ही खूनी निकला. मामूली विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई का कत्ल कर दिया. आरोपी ने बचने के फिराक में थाना में झूठी शिकायत दर्ज करा दी. पूरा मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के बंगुरकेला का है.
दरअसल जशपुर जिले के आरोपी नोबेल टोप्पो ने दुलदुला थाना आकर खबर दिया था कि उसका छोटा भाई मृतक ओसवाल टोप्पो उम्र 38 साल जो कि शराब पीने का आदी था. 6 फ़रवरी की रात शराब पीने की वजह से हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई. इसकी खबर पर दुलदुला पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर घटना स्थल जाकर शव का पंचनामा कर मृतक ओसवाल टोप्पो का डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया गया.
डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया कि मृतक ओसवाल टोप्पो के मौत शरीर के अंदरुनी हिस्से में ज्यादा खून बहने की वजह से हुई है. मृतक की मौत हत्यात्मक है. जिस पर दुलदुला पुलिस द्वारा तत्काल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कत्ल की बी एन एस की धारा 103(2) के तहत् जुर्म दर्ज कर  मामला जांच में लिया गया.
जांच के दौरान पुलिस को हत्यारे के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिल रहा था. तब पुलिस के द्वारा मृतक के गांव में जाकर उसके घरवालों, पड़ोसियों, उसके दोस्तों के बीच जाकर बारीकी से पूछताछ की जा रही थी कि मृतक का लोगो के प्रति व्यवहार कैसा था. उसकी किसी से कोई दुश्मनी तो नहीं थी. इस दौरान पुलिस को एक छोटा सा क्लू मिला कि मृतक ओसवाल शराबी प्रवृत्ति का व्यक्ति था और शराब के नशे में अपने घर वालों के साथ लड़ाई झगड़ा करते रहता था. घटना दिनांक को भी मृतक ओसवाल का अपने बड़े भाई नोबेल टोप्पो से विवाद हुआ था.
पुलिस के द्वारा उक्त क्लू के आधार पर मृतक के बड़े भाई संदेही नोबेल टोप्पो से पूछताछ की जा रही थी. पहले संदेही आरोपी नोबेल टोप्पो टालमटौल करता रहा. पुलिस को गुमराह करने के लिए गोल- मोल जवाब देता रहा. पुलिस के द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी नोबेल टोप्पो टूट गया और कत्ल करना कबूल करते हुए बताया कि उसका छोटा भाई मृतक ओसवाल टोप्पो शराब पीने का आदि था और बार-बार घर में लड़ाई झगड़ा करते रहता था. घटना दिनांक को भी वह आरोपी नोबेल टोप्पो से घर पर विवाद करते हुए गंदी- गंदी गालियां दे रहा था. फिर मृतक ओसवाल, आरोपी नोबेल टोप्पो के घर से कुछ दूर स्थित नए घर में जाकर सो गया.
रोज- रोज के लड़ाई झगडे की वजह से आरोपी नोबेल टोप्पो अपने छोटे भाई मृतक ओसवाल से बहुत नाराज रहता था. इसलिए रात को आरोपी नोबेल टोप्पो चुपचाप अपने घर से निकल कर, नए घर में गया. जहां मृतक ओसवाल अकेले सो रहा था. वहां रखे एक बांस के डंडे से मृतक ओसवाल के छाती व कंधे पर तब तक वार करता रहा. जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. फिर आरोपी वापस अपने घर आ गया तथा घटना के बारे में किसी को भी बिना बताए सो गया.
सुबह उसके पिता इमिल टोप्पो के द्वारा आरोपी के घर आकर बताने पर कि उसका छोटा भाई मृतक ओसवाल का मौत हो गई है. तब आरोपी के द्वारा अपने बचाव के लिए थाना दुलदुला में मृतक की मौत शराब के नशे में हार्टअटैक से होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
आरोपी नोबेल टोप्पो के कब्जे सेकत्ल में इस्तेमाल बांस के डंडे को पुलिस ने जप्त कर लिया है. आरोपी नोबेल टोप्पो उम्र 52 साल निवासी बंगूरकेला कत्ल करना कबूल करने और जुर्म का सबूत पाए जाने पर थाना दुलदुला में उसके खिलाफ बी एन एस की धारा 103(2) के तहत् जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI