गरियाबंद में दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर, युवक गंभीर, डायल 112 की टीम ने फौरन पहुंचाया अस्पताल, इलाज जारी

A severe head-on collision occurred between two motorcycles in Gariaband, leaving a young man critically injured; the Dial 112 team immediately rushed him to the hospital, where treatment is underway.

गरियाबंद में दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर, युवक गंभीर, डायल 112 की टीम ने फौरन पहुंचाया अस्पताल, इलाज जारी

गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में सरदारपुर चौक के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में डूमरपीटा निवासी टेकराम पोर्टी घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक के बाद डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देवभोग पहुंचाया. फिलहाल अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.
हादसे के बाद घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने में डायल 112 की टीम की भूमिका सामने आई है. यह हादसा किन हालात में हुई, इसकी डिटेल जानकारी फिलहाल सामने आना बाकी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb