बीच चौराहे में चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उतार दिया मौत के घाट, 10 दिनों में दूसरी कत्ल की वारदात, इलाके में दहशत का माहौल

He was stabbed to death with a knife in the middle of the intersection second murder incident in 10 days an atmosphere of panic in the area

बीच चौराहे में चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उतार दिया मौत के घाट, 10 दिनों में दूसरी कत्ल की वारदात, इलाके में दहशत का माहौल

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के पुराना बस स्टैंड में हुई हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नही है कि अब तिफरा बछेरापारा निवासी आकाश सूर्या पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. 10 दिन के अंदर ये कत्ल की दूसरी वारदात है.
मिली जानकारी के मुताबिक आकाश सूर्या सुबह करीब 9 बजे अपने काम के लिए घर से निकला. उसी इलाके का निवासी शुभम साहू से बछेरापारा चौक के पास उसकी मुलाकात हुई. पुरानी रंजिश पर दोनों के बीच हाथापाई हुई, लेकिन स्थिति तब गंभीर हो गई. जब शुभम साहू ने अचानक चाकू से आकाश सूर्या पर हमला कर दिया.
इस हमले में आकाश सूर्या गंभीर रुप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के द्वारा उसे फौरन सिम्स अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और उसकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स मरचूरी में रख दिया गया.
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं सिरगिट्टी पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb