तेज रफ्तार का कहर, NH-43 पर बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार दोस्तों को उड़ाया, दोनों के पैर टूटे, वाहन चालक फरार
The havoc of high speed, an uncontrolled Bolero on NH-43 ran over friends riding a bike, both their legs were broken, the driver absconded
सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा ज़िले में बतौली के नेशनल हाइवे 43 में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए खेत में जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक के पैर टूट गए. जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल अस्पताल रिफर कर दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात भी मंगारी जूनापारा निवासी दीपक की बोलेरो नम्बर CG15 B 8319 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक नम्बर CG15 DH 3733 को जबरजस्त टक्कर मारते हुए खेत में जा घुसी. बाइक में सवार जयशंकर पैंकरा, नवीन पैंकरा जा एक पैर टूट गया. जो सड़क में बेहोशी की हालत में गिरे हुए थे. जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में भर्ती कराया गया. नाजुक हालत में दोनों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
ये दोनों युवक मैनपाट घूमने गए थे, जो अपने घर खड़धोवा बतौली जा रहे थे. इस हादसे के बाद लापरवाह चालक का पता नहीं चल सका है. फिलहाल मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



