पेंशनर्स के महंगाई राहत में वृद्धि, कल कैबिनेट की बैठक, 1 मार्च के पहले हो जाएंगे चुनाव, बोर्ड परीक्षा नहीं होगी प्रभावित, 20 जनवरी को आचार संहिता?
Increase in dearness allowance for pensioners, cabinet meeting tomorrow, elections to be held before March 1, board exams to not be affected, code of conduct on January 20?
19 को कैबिनेट की बैठक, 20 जनवरी को आचार संहिता?
रायपुर : कल 19 जनवरी को विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में 11.30 बजे होने जा रही है. कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री सचिवालय, सभी 10 मंत्रियों के विभाग समेत जिन विभागों के मसले कैबिनेट के एजेंडा में शामिल होंगे. उनके अधिकारी, कर्मचारी रविवार को मंत्रालय में मौजूद रहेंगे.
रविवार को बैठक बुलाने का आशय नगरीय और पंचायत चुनाव के आचार संहिता बताया जा रहा है. राज्य निर्वाचन आयोग 20 जनवरी को सुबह चुनाव का ऐलान कर देगा. इसको देखते कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद सरकार न कोई नए काम का ऐलान कर पाएगी और न ही नया कोई फैसला ले पाएगी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
लाईफ टाईम रोड टैक्स पर एकमुश्त 50% की छूट
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कालेज ग्राउण्ड में आयोजित राडा ऑटो एक्सपो 2025 का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने एक्सपो ने आयोजकों को शुभकामनाएं दी. कहा कि ऑटो एक्सपो के आयोजन में हर तरह की जरूरतों की अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों को एक जगह पर खरीदा जा सकता है.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस साल भी वाहनों के लाईफ टाईम रोड टैक्स पर एक मुश्त 50% की छूट दिए जाने का फैसला राज्य सरकार द्वारा लिया गया है.
मुख्यमंत्री ने ऑटो एक्सपो में होंडा एसपी 125 और ऑडीक्यु 7 वाहनों को लांच किया और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित भी किया. ऑटो एक्सपो में सड़क सुरक्षा पोस्टर का विमोचन किया. रोड सेफ्टी के लिए रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन द्वारा 5 लाख की राशि सीएसआर के तहत दी गई. मुख्यमंत्री ने ऑटो एक्सपो के पहले कस्टमर को वाहन की चाबी भी सौंपी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
सीएम आज स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
महासमुंद : मुख्यमंत्री साय शनिवार 18 जनवरी को महासमुंद सुबह 11.35 बजे महासमुंद के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे. महासमुंद पहुंचकर महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर माविद्यालय मचेवा महासमुंद में स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
पेंशनर्स के महंगाई राहत में वृद्धि
रायपुर : राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सातवें वेतनमान के अनुसार पेंशन प्राप्त करने वालों की महंगाई राहत में 4% और छटवें वेतनमान के अनुसार पेंशन लेने वाले पेंशनर्स के महंगाई राहत में 9% की बढ़ोतरी की है. दोनों वेतनमानों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स को 1 अक्टूबर 2024 से इस बढ़ोतरी का फायदा दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
1 मार्च के पहले हो जाएंगे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, बोर्ड परीक्षा नहीं होगी प्रभावित
रायपुर : छत्तीसगढ़ में 1 मार्च के पहले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव पूरे हो जाएंगे. चुनाव की वजह से बोर्ड परीक्षा प्रभावित नहीं होगी. प्री बोर्ड एग्जाम भी प्रभावित न हो इसका ख्याल रखा जाएगा. यह चुनाव कितने चरण में होंगे इस पर अभी मंथन बाकी है.
चुनाव आयोग की सारी तैयारी पूरी हो गई है. जिलों के कलेक्टर, एसपी ने अपनी तैयारी रिपोर्ट पेश की है. नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर यह अनुमान लगाए जा रहे हैं कि 20 जनवरी तक प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. और महज एक महीने के अंदर ये चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे. कहा जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में और पंचायत चुनाव तीन चरणों में हो सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



