पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार की निंदा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, अधिवक्ता संघ रायपुर ने कड़ा जताया विरोध
Condemnation of misbehavior with journalists, demand for strict action against the culprits, Advocate Association Raipur strongly protested
रायपुर : रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) में 25 मई 2025 को एक गंभीर और निंदनीय घटना सामने आई है. अस्पताल परिसर में कवरेज के लिए पहुंचे सम्मानित पत्रकारों के साथ तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों (बाउंसरों) ने दुर्व्यवहार किया. जिसकी चारों ओर निंदा की जा रही है.
इस घटना को लेकर अधिवक्ता संघ रायपुर ने कड़ा विरोध जताया है और एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इस कृत्य की घोर निंदा की है. अधिवक्ता संघ ने स्पष्ट रुप से कहा है कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकारों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार अस्वीकार्य है.
अधिवक्ता संघ ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि इस घटना में शामिल दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों और पत्रकार बिना किसी डर के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें.
गौरतलब है कि पत्रकार अस्पताल में अपनी रिपोर्टिंग ड्यूटी के तहत पहुंचे थे. लेकिन वहां मौजूद निजी सुरक्षाकर्मियों ने अपने कर्तव्यों की आड़ में पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया. यह घटना न सिर्फ मीडिया की स्वतंत्रता पर चोट है. बल्कि संवैधानिक मूल्यों का भी उल्लंघन है.
अधिवक्ता संघ की इस प्रतिक्रिया के बाद अब प्रशासनिक महकमे पर दबाव है कि वे घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें और यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई न जाएं. संघ ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर दोषियों को जल्द सजा नहीं दी गई. तो वे जन आंदोलन का भी रास्ता अपना सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



