ओवरटेक करने के चक्कर में हुई मौत, मृतक की बाइक से मिला गांजा, तस्करी के खिलाफ पुलिस का चल रहा अभियान, पकड़ाया तूफान

Death due to overtaking, ganja found on the bike of the deceased, police campaign against smuggling going on, Toofan arrested

ओवरटेक करने के चक्कर में हुई मौत, मृतक की बाइक से मिला गांजा, तस्करी के खिलाफ पुलिस का चल रहा अभियान, पकड़ाया तूफान

तस्करी के खिलाफ पुलिस का चल रहा अभियान, पकड़ाया तूफान

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नशे के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई करने बारे में निर्देश के परिपालन में 29-30 दिसंबर की आधी रात को डोंगरीपाली पुलिस द्वारा मुखबिर की खबर पर बिरनीपाली बेरियर पास घेराबंदी कर चेकिंग किया जा रहा था. चेकिंग दौरान एक बजाज मैक्सिमा (ऑटो) वाहन नम्बर OD02 CQ 6821को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी में ऑटो में बनाये गए गुप्त चैम्बर में 27. 300 किग्रा गांजा छिपा कर रखा जाना पाया गया। मौके पर पकड़े गए आरोपी तूफान लाल मालवीय से पूछताछ करने पर उसने अपने 2 अन्य साथियों के साथ सोनपुर (उड़ीसा) से गांजा लोड कर उड़ीसा से प्रयागराज तस्करी करना कबूल किया. जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

ओवरटेक करने के चक्कर में हुई मौत, मृतक की बाइक से मिला गांजा

महासमुंद : बेलसोंडा में ओवरटेक के फेर में युवक की मौके पर मौत हो गई. घटनास्थल पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई. मृतक की बाइक से गांजा बरामद हुआ है. मामले में पुलिस जांच करवाई कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बेलसोंडा में ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. युवक तेज रफ्तार गाड़ी चला रहा था. मृतक की बाइक से गांजा बरामद हुआ. पुलिस को हादसे के कुछ देर बाद पता चला है कि मृतक का नाम युसूफ अली कोसमखुंटा है. मामले में पुलिस जांच करवाई कर रही है. इस मामले में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक से जुड़े सभी शामिल बाकी आरोपियों की पतासाजी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI