घर के अंदर घुस कर मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को केरल भागने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार
Police arrested 3 accused who entered the house and assaulted them before fleeing to Kerala
कोरबा : प्राथी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 अगस्त 2024 को शाम करीब 7 बजे बोधराम पिता शंखराम अपने साला निवासी तेलसरा और अशोक उर्फ सोगू पिता शंखराम मिलकर लाठी डंडा लेकर एक राय होकर हमारे घर अंदर घुसकर मुझे लाठी डण्डा लात घुसा से तीनो मिलकर मारपीट कर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे. मेरी पत्नी श्रीमती श्याम बाई और लड़का जीवन सिंह बीच बचाव करने आए तो उनके साथ भी लाठी डंडा लात घुसा से मारपीट करने लगे. बड़ी बहू रामायण कुंवर बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी मारपीट किया गया.
दूकान के अंदर घूसकर दूकान के राशन सामान तेल का डिब्बा, कुर्सी टेबल, फ्रिज, तौल कांटा ,खाना बनाने की बर्तन आदि सामग्री को तोड़फोड़ कर नुकसान पहूंचाये हैं.
इस रिपेार्ट पर आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा सदर कायम कर मामले को जांच में लिया गया. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और अति. पुलिस अधीक्षक कटघोरा कोरबा नेहा वर्मा, पुलिस अनु.अधि. पंकज ठाकूर, थाना प्रभारी पाली चमनलाल सिंहा के मार्गदर्शन पर अपराध की गंभीरता को देखते हुए अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चौकी प्रभारी चैतमा चन्द्रपाल खाण्डे हमराह, प्र.आर. 428 संतोष तिवारी, आर. 512 मनोज मर्कण्डे , आर. 868 हेमंत कुर्रे के प्रार्थी समेसिह गोड पिता स्व रामसाय गोड उम्र 60 साल निवासी उडान चौकी चैतमा, थाना पाली जिला कोरबा छ.ग. ने 01-बोधराम पिता शंखराम उम्र 24 साल साकिन उडान चौकी चैतमा थाना पाली, 02- अशोक उर्फ सोनू पिता शंखराम उम्र 22 साल साकिन उडान चौकी चैतमा थाना पाली जिला कोरबा (छ.ग.) को चौकी से 40 किलो मीटर दुर पहाड क्षेत्र पेंड्रा बार्ड ग्राम उडान मे पहुंच कर 5 अगस्त 2024 के गिरफ्तार किया गया और तीसरा आरोपी मनोज कुमार पिता सीमान सिंह गोंड उम्र 24 साल साकिन तेलसरा चौकी चैतमा थाना पाली जिला कोरबा छ.ग. का पता लगाने पर केरल भागने की फिराक मे होने की जानकारी मिलने पर पता तलाश किया जा रहा था. जिसकी खबर मिलने पर केरला भागने के पहले घे बंदी कर 6 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया गया. आरोपीगणों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



