दूसरे खाते के जरिए धान खपाने की नीयत से रखा 233 बोरी अवैध धान जब्त, राजस्व एवं मंडी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई, जारी रहेगा एक्शन
233 bags of illegal paddy kept with the intention of selling it through another account were seized. Joint action by the revenue and market teams. The action will continue.
बलौदाबाजार : धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बलौदाबाजार जिले में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी बोर्ड की संयुक्त टीम द्वारा लगातार जांच पड़ताल और कार्रवाई की जा रही है. संयुक्त टीम ने बिचौलिए द्वारा अवैधानिक तरीके से धान खपाने की नीयत से रखे गए 233 बोरी अवैध धान जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक संयुक्त टीम को खबर मिली थी कि विकासखंड पलारी के ग्राम साराडीह में नीलेश ट्रेडर्स दुकान के सामने दूसरे खाते के जरिए धान खपाने की नीयत से धान रखा गया है. खबर के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर 233 बोरी धान को जब्त किया गया.
इसी तरह तहसील लवन अंतर्गत राजस्व एवं मंडी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम डमरु में फुटकर व्यापारी संजय साहू से 55 बोरी, गिरीश साहू से 26 बोरी तथा हनी जायसवाल से 30 बोरी धान जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम कोलियारी में हेमिन मंडावी की किराना दुकान से 55 कट्टा धान जब्त किया गया. जिला प्रशासन ने कहा है कि धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



