पोस्ट ऑफिस में RD योजना के नाम पर सैकड़ों लोगों से 1.50 करोड़ रुपए की ठगी, आरोपी दीपक देवांगन फरार, तलाश में जुटी पुलिस
Hundreds of people were duped of Rs 1.50 crore in the name of RD scheme at the post office, accused Deepak Dewangan is absconding, police are searching for him.
जांजगीर चांपा : जिले में पोस्ट ऑफिस की RD (recurring deposit) योजना में निवेश कराने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से 1.50करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. जिसमें चांपा नगर और आसपास के क्षेत्रों में दीपक देवांगन नामक युवक ने खाता खोलने और नियमित जमा कराने के नाम पर महिलाओं, व्यापारियों, लेबर और मजदूर वर्ग के लोगों से 2-3 साल तक पैसा वसूला और अब फरार हो गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित राजकुमार देवांगन और अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि वे पिछले कई महीनों से पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना में रकम जमा कर रहे थे. यह रकम उन्होंने खुद को पोस्ट ऑफिस का अधिकृत एजेंट बताने वाले दीपक देवांगन, निवासी अमरैया पारा भोजपुर चांपा को हर महीने नकद दी थी. एजेंट द्वारा हर महिना रकम लेने के बाद डायरी में एंट्री भी करता था. जिससे निवेशकों को भरोसा होता रहा कि पैसा पोस्ट ऑफिस में सुरक्षित जमा हो रहा है.
पीड़ितों का आरोप है कि एजेंट द्वारा कुछ आरडी खातों की प्रारंभिक जानकारी भी दी गई. लेकिन लंबे समय बाद जब खातों की जांच की गई तो पता चला कि पोस्ट ऑफिस में एक भी पैसा जमा नहीं किया गया है.
वर्तमान में आरोपी एजेंट का मोबाइल बंद है. और वह फरार बताया जा रहा है. पीड़ितों के मुताबिक दीपक देवांगन ने इसी तरह सैकड़ों लोगों से करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि धोखाधड़ी से हड़प लिया है. जिसकी लिस्ट आवेदन के साथ संलग्न की गई है.
पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) एवं धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत जुर्म दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरु करने की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



