तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, इलाज कराने जा रहे पति की मौत, पत्नी घायल, चालक गिरफ्तार, गाड़ी जप्त, जांच में जुटी धमतरी पुलिस
A high-speed motorcycle collided with a scooter, killing the husband on his way to receive medical treatment, injuring the wife, arresting the driver and seizing the vehicle. The Dhamtari police are investigating.
धमतरी : राजधानी रायपुर से स्कूटी में सवार होकर इलाज कराने के लिए धमतरी-गुजरा जा रहे पति-पत्नी को पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने जबरदस्त ठोकर मार दी. हादसा में मौके पर ही पति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी को मामूली चोटें आई है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के लालगंगा क्षेत्र निवासी लालचंद नायक उम्र 52 साल अपनी पत्नी कुसुम नायक के साथ स्कूटी में सवार होकर गुरुवार की सुबह आयुर्वेदिक डाक्टर के पास इलाज कराने के लिए धमतरी जिले के ग्राम गुजरा जा रहे थे. तभी भखारा-सेमरा मोड़ के पास पीछे से परपोड़ी बेमेतरा निवासी युवक बाइक से स्कूटी सवार को जोरदार ठोकर मार दी. हादसा में लालचंद नायक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी पत्नी कुसुम नायक उम्र 49 साल घायल हो गईं.
इस हादसे के बाद यहां लोगों व राहगीरों की भीड़ लग गई. खबर भखारा पुलिस तक पहुंची. तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. वहीं घायल महिला को भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. बाइक चालक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
बाइक चालक युवक ने बताया कि पैर फिसल कर सड़क में लगा जिससे बाइक अनियंत्रित होकर स्कूटी को टक्कर मार दिया. जिससे स्कूटी सवार गिर गए. पुलिस बाइक चालक युवक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताई है. बताया जा रहा है कि धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय से सड़क हादसे ब्गाहुत ज्यादा देखे जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना लगातार हादसों की वजह बन रहा है.
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील किया कि वे सड़क पर वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें. पुलिस का कहना है कि हादसों को रोकने के लिए जागरूकता और सख्त कार्रवाई दोनों जरूरी हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायल महिला के इलाज पर भी लगातार नजर रखी जा रही है. इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग की जरुरत को उजागर किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



