तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दादा-पोती को कुचला, 14 वर्षीय पोती की मौत, दादा घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
A speeding trailer crushed a grandfather and grandson riding a scooter, killing the 14-year-old granddaughter and injuring the grandfather. Angry villagers blocked the road and the accused driver was arrested.
रायगढ़ : शहर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दादा-पोती को टक्कर मार दी. हादसे में 14 साल की नाबालिग लड़की की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका दादा गंभीर रुप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक उर्दना कृष्णापुर निवासी पितरूस तिर्की उम्र 50 साल अपनी पोती ममता तिर्की उम्र 14 साल के साथ स्कूटी से भगवानपुर सोसायटी चावल लेने गए थे. दोपहर में लौटते समय CMHO तिराहा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाहीपूर्वक उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी तेज थी कि ममता स्कूटी से गिरकर सीधे ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पितरूस तिर्की गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और चक्काजाम जैसे हालात बन गए. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जिससे यातायात प्रभावित हुआ.
हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया. बाद में आरोपी चालक को पूंजीपथरा रोड पर पकड़ लिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



