नाबालिग लड़की का अपहरण कर जबरन दुष्कर्म, छत्तीसगढ़ पुलिस ने भोपाल से किडनैपर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, पीड़िता का सुरक्षित रेस्क्यू

A minor girl was kidnapped and raped. Chhattisgarh police arrested the kidnapper in Bhopal and sent him behind bars. The victim was safely rescued.

नाबालिग लड़की का अपहरण कर जबरन दुष्कर्म, छत्तीसगढ़ पुलिस ने भोपाल से किडनैपर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, पीड़िता का सुरक्षित रेस्क्यू

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : केसीजी पुलिस टीम की संवेदनशील कार्रवाही "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है. एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सकुशल भोपाल, मध्य प्रदेश से बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपी ललित वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी, 2026 को प्रार्थी ने बकरकट्टा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि उसकी नाबालिग बेटी  अपनी मां के साथ बकरकट्टा बाजार गई थी. उसको किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया।.इस रिपोर्ट के आधार पर बकरकट्टा पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म क्रमांक 01/26, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी सबूतों और मुखबिरों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी और अपहृत पीड़िता की तलाश शुरू की. जांच के दौरान खबर कि वे भोपाल (मध्य प्रदेश) में मौजूद हैं. जिसके बाद फौरन एक विशेष टीम का गठन किया गया और उन्हें उस स्थान पर रवाना किया गया.
16 अप्रैल 2026 को भोपाल के खिज़ड़ा रोड (चेला मंदिर के पास) से आरोपी ललित वर्मा, पिता जगन्नाथ वर्मा, उम्र 26 साल निवासी खिज़ड़ा रोड, छोला मंदिर भोपाल स्थाई पता ग्राम हीरापुर थाना राजगढ़ जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश को हिरासत में लिया गया और उसके कब्जे से नाबालिक लड़की को सकुशल बरामद किया गया.
 पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करना कबूल किया. इस मामले में कानूनी कार्यवाही के बाद आरोपी ललित वर्मा को18 अप्रेल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
आरोपी
ललित वर्मा, पिता जगन्नाथ वर्मा, उम्र 26 साल निवासी खिज़ड़ा रोड, छोला मंदिर भोपाल
स्थाई पता ग्राम हीरापुर थाना राजगढ़ जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t