सुपेला का निगरानी बदमाश प्रेमलाल का संदिग्ध हालत में मिला शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Supela's surveillance gangster Premlal's body found in suspicious condition, sensation in the area, suspicion of murder, police engaged in investigation
दुर्ग : दुर्ग जिले के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के कोहका इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय लोगों ने थाने के निगरानी बदमाश प्रेमलाल चौहान उर्फ़ प्रेमा का शव मिलने की खबर पुलिस को दी. खबर पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमलाल चौहान का शव उसके घर के बाथरुम में पड़ा हुआ मिला. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर लिया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूतों का मुआयना किया. पुलिस ने बताया कि अभी मौत की वजह का साफ पता नहीं चल पाया है.
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है.
पुलिस कई एंगल से घटना की पड़ताल कर रही है. साथ ही मृतक के आपराधिक रिकॉर्ड और आपसी रंजिश की भी जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएँ हो रही हैं. प्रेमलाल चौहान का नाम इलाके में निगरानी बदमाशों की लिस्ट में शामिल था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे. ऐसे में उसकी अचानक हुई मौत को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



