फ्रिज खोलते समय फटा, किसान श्रीराम की दर्दनाक मौत, खैरागढ़ में दोनों पैर के उड़े चिथड़े, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

The refrigerator exploded while opening it, farmer Shriram died a painful death, both his legs were blown to pieces in Khairagarh, he died while being taken to the hospital

फ्रिज खोलते समय फटा, किसान श्रीराम की दर्दनाक मौत, खैरागढ़ में दोनों पैर के उड़े चिथड़े, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

खैरागढ़-गंडई-छुईखदान : खैरागढ़ जिले के भोरमपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया. जिसमें एक 52 साल के किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब किसान ने अपने घर में रखे फ्रिज का दरवाज़ा खोला और उसमें अचानक जोरदार विस्फोट हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार भोरमपुर निवासी श्रीराम वर्मा उम्र 52 साल सुबह करीब 7:30 बजे अपने किचन में रखे घरेलू फ्रिज से कुछ सामान निकालने गए थे. जैसे ही उन्होंने फ्रिज का दरवाजा खोला उसमें तेज़ धमाका हो गया. विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि श्रीराम वर्मा के दोनों पैर मौके पर ही अलग हो गए और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं. आनन-फानन में परिजनों और पड़ोसियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान पहुंचाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए फौरन राजनांदगांव रेफर किया. हालांकि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रीराम वर्मा ने रास्ते में दम तोड़ दिया.
इस हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है. श्रीराम वर्मा अपने पीछे एक बेटा और तीन बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. धमाके के पीछे के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है. बताया जा रहा है कि फ्रिज रातभर बंद था और सुबह चालू किया गया था. शक है कि गैस लीकेज या कंप्रेसर फटने से विस्फोट हुआ हो सकता है. पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB