ट्रक और कार की आमने सामने जोरदार भिडंत, चालक की दर्दनाक मौत, इधर तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को मारी टक्कर, तीन घायल
A truck and a car collided head on, the driver died a painful death, while a speeding car hit the youths riding a motorcycle, three injured
ट्रक और कार की आमने सामने जोरदार टक्कर चालक की हुई दर्दनाक मौत
अंबिकापुर : कटनी-गुमला NH 43 में ग्राम लालमाटी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए. हाइवे में ट्रक और कार की आमने-सामने से हुई जोरदार टक्कर में कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि चालक गाड़ी में ही फंसा रह गया और मौके मे ही उसकी मौत हो गई.
हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस कार सवार के शव को गाड़ी से निकाला। मृत चालक की पहचान फिलहाल नही हो पाई. हादसा अंबिकापुर जिले के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ है.
कार सवार व्यक्ति अंबिकापुर की तरफ से रघुनाथपुर की तरफ जा रहा था. जबकि ट्रक रघुनाथपुर की तरफ से अंबिकापुर की तरफ आ रहा था. कार चालक कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लालमाटी के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि कार चालक वाहन में ही चिपक गया और उसकी मौत हो गई.
तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, तीन युवक गंभीर
रायपुर : नवा रायपुर मार्ग पर ग्राम सुंदरकेरा के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी. जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नवापारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. घटना राखी थाना क्षेत्र की है.
खबर मिलने पर नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी. पुलिस ने लापरवाह कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है. हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



