भूतपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को CBI की विशेष अदालत ने सेक्स सीडी कांड में सभी धाराएं हटाते हुए किया बरी, पूर्व CM ने एक्स पर लिखा- सत्यमेव जयते
Former Chief Minister Bhupesh Baghel was acquitted by the special CBI court by removing all the sections in the sex CD case, the former CM wrote on the CD - Satyamev Jayate
रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत मिल गयी है. सीबीआई की विशेष कोर्ट ने भूपेश बघेल के खिलाफ लगी सेक्स सीडी कांड में लगी सभी धाराओं को हटा दियाहै. इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सीडी कांड में मुश्किलें अब आसान हो गयी है. वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है -सत्यमेव जयते’.
इससे पहले लगातार दूसरी बार सीबीआई की विशेष अदालत में भूपेश बघेल हाजिर हुए. जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ लगाई गई सभी धाराएं हटाने का आदेश दे दिया. कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है.
छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड केस में मंगलवार को पूर्व CM भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका रायपुर कोर्ट में पेश हुए. पिछली सुनवाई में CBI ने अपना पक्ष रखा था. आरोपियों के वकीलों ने बहस की. यह दूसरी बार है. जब सभी आरोपियों ने कोर्ट में हाजिरी दी.
भूपेश बघेल के बचाव में जबलपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ने कोर्ट में दलीलें रखी. अधिवक्ता मनीष दत्त ने कहा कि बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है. भूपेश ने न तो सीडी बनवाई और न ही सीडी बांटी. उन्होंने किसी तरह का कोई ऑफेंस (जुर्म) नहीं किया है.
छत्तीसगढ़ में सेक्स सीडी कांड का मामला अक्टूबर 2017 में आया था. इसमें दावा किया गया कि इस सेक्स सीडी कांड में तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत हैं. इसके बाद रायपुर के सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया. इस मामले में पुलिस ने दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया था. कांग्रेस ने इसे साजिश बताया था, जिसके बाद इस मामले में सितंबर 2018 में भूपेश बघेल की गिरफ्तारी हुई थी. भूपेश बघेल उस समय छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे. इस पूरे मामले में भूपेश बघेल पर साजिश रचने का आरोप लगा था. जिसके बाद भूपेश बघेल कोर्ट में जमानत लेने से इंकार कर दिया था. बघेल के समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जगह-जगह प्रदर्शन किए थे. भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह सभाएं की थी. 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे. इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी. जिसके बाद भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे.
ऐसा कहा जाता है कि भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता जोश में आ गए थे. भूपेश बघेल के समर्थन में जगह-जगह में सभाएं हुई थीं. 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे. इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत मिली थी. जिसके बाद भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



