फर्जी आधार कार्ड बनाकर 59 लाख 25 हजार रुपये की ठगी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Police arrested five accused who cheated people of Rs 59 lakh 25 thousand by making fake Aadhar cards and sent them behind bars
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. थाना फिंगेश्वर पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर 59 लाख 25 हजार रुपये की ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मामले की शिकायत नेवेन्द्र कुमार सिन्हा (निवासी केन्द्री, अभनपुर) ने की थी. जिनसे आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए जमीन का सौदा कर रकम वसूल ली थी. पुलिस जांच में पाया गया कि हरिराम साहू, मनीराम मिरी, वासुदेव साहू, ध्रुव कुमार निषाद और कौशल टंडन ने मिलकर यह साजिश रची थी.
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना फिंगेश्वर को फर्जी तरीके से जमीन बेचने संबंधी शिकायत मिलने पर शिकायत की जांच के बाद फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर 59 लाख 25 हजार रुपए का धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र. 64/2025 धारा 318, 319, 336(3), 338, 340 (2), 3 (5) बीएनएस का जुर्म दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी नेवेन्द्र कुमार सिन्हा पिता गंगा प्रसाद सिन्हा उम्र 37 साल निवासी ग्राम केन्द्री थाना अभनपुर जिला रायपुर द्वारा थाना फिंगेश्वर में प्रार्थी को धोखे में रखकर फर्जी तरीके से उसको जमीन बेचने की शिकायत की गई थी. शिकायत जांच में अनावेदकगण हरिराम साहू, मनीराम मिरी, वासुदेव साहू, ध्रुव कुमार निषाद लोगो ने शत्रुहन साहू के नाम के जमीन , जिसका खसरा नंबर 2835, 2850, 50 रकबा क्रमश 0.27, 0.22, 0.51 हेक्टेयर जमीन को हरिराम का जमीन होना दिखाकर और हरिराम को शत्रुहन साहू होना बताते हुए, प्रार्थी से उक्त जमीन का सौदा कर ब्याना रकम 50 हजार रुपये और रजिस्ट्री करने की बात बोले थे.
जो पंजीयन कार्यालय राजिम में हाजिर होकर खसरा नंबर 2835, 2850, 50 रकबा क्रमश 0.27, 0.22, 0.51 हेक्टेयर जमीन का रजिस्ट्री कराया उक्त रजिस्ट्री में हरिराम साहू अपने भाई के शत्रुहन साहू के आधार कार्ड जैसा ही अपना फर्जी आधार कार्ड तैयार कर सहयोगी मनीराम मिरी, वासुदेव साहू, ध्रुव कुमार निषाद लोगों ने फर्जी तरीके से एक राय होकर उक्त जमीन का रजिस्ट्री कराया और जमीन बिक्री का रकम 25 लाख 87 हजार रुपये चेक से और नगद 33 लाख 38 हजार रुपये लिया.
प्रार्थी नेवेन्द्र कुमार सिन्हा अपने पिता के साथ बासीन जाकर शत्रुहन साहू को पता किया और जमीन विक्री के बारे में पुछा तो कोई जमीन नही बेचना और टाल मटोल करना पाया. पूरी शिकायत की जांच पर अनावेदक हरिराम साहू, वासुदेव साहू, मनीराम मिरी, ध्रुव कुमार निषाद के द्वारा प्रतिरुपण द्वारा छल, कुटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को रजिस्ट्री करना पाया गया. जो प्रथम दृष्टया धारा 318, 319, 336(3), 338, 340 (2), 3(5) बीएनएस का घटित करना पायें जाने से जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान आरोपीयो का पता तलाश की गई. और मिलने पर पुछताछ करने पर आरोपी 01) हरि राम साहू पिता बंशीलाल साहू उम्र 52 साल साकिन बासीन थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद 02) वासुदेव साहू पिता चित्रसेन साहू उम्र 31 साल साकिन दर्रा थाना कुरुद जिला धमतरी 03) मनीराम मिरी पिता टाहलू राम मिरी उम्र 54 साल साकिन बकली थाना राजिम जिला गरियाबंद 04) ध्रुव कुमार निषाद पिता मानसिंह निषाद उम्र 40 साल साकिन कुण्डेल थाना मगरलोड जिला धमतरी, 05) कौशल टण्डन पिता पुनेश्वर टण्डन उम्र 41 साल साकिन काशी नगर वार्ड नंबर 48 गुरु घासीदास वार्ड तेलीबाँधा रायपुर के द्वारा जुर्म करना कबूल करने पर गिरफ्तार कर आरोपीगणो को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम:
• आरोपियों ने खसरा नंबर 2835, 2850 और 50 की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचने की साजिश रची।
• हरिराम साहू ने शत्रुहन साहू के नाम से फर्जी आधार कार्ड तैयार किया और खुद को असली मालिक बताकर सौदा किया।
• रजिस्ट्री के दौरान 50 हजार रुपये एडवांस और कुल 59.25 लाख रुपये (चेक से 25.87 लाख व नकद 33.38 लाख) प्राप्त किए।
• जब पीड़ित ने असली मालिक से संपर्क किया तो ठगी का खुलासा हुआ
आरोपी
01) हरि राम साहू पिता बंशीलाल साहू उम्र 52 साल साकिन बासीन थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद
02) वासुदेव साहू पिता चित्रसेन साहू उम्र 31 साल साकिन दर्रा थाना कुरुद जिला धमतरी
03) मनीराम मिरी पिता टाहलू राम मिरी उम्र 54 साल साकिन बकली थाना राजिम जिला गरियाबंद
04) ध्रुव कुमार निषाद पिता मानसिंह निषाद उम्र 40 साल साकिन कुण्डेल थाना मगरलोड जिला धमतरी
05) कौशल टण्डन पिता पुनेश्वर टण्डन उम्र 41 साल साकिन काशी नगर वार्ड नंबर 48 गुरु घासीदास वार्ड तेलीबाँधा रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



