साइकिल बेची तो पड़ोसी को आया गुस्सा, युवक की बेरहमी से हत्या कर जंगल में जला दी लाश, पुलिस ने आरोपी दो भाईयों को किया गिरफ्तार

Neighbor got angry when he sold his bicycle, brutally murdered the young man and burnt his body in the forest, police arrested the two accused brothers

साइकिल बेची तो पड़ोसी को आया गुस्सा, युवक की बेरहमी से हत्या कर जंगल में जला दी लाश, पुलिस ने आरोपी दो भाईयों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर/बेलगहना : बिलासपुर जिले के चौकी बेलगहना थाना कोटा अंतर्गत जोबापारा सेमरी गांव में साइकिल विवाद के चलते युवक की हत्या कर शव जलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक  28 फरवरी 2025 को जोबापारा में रहने वाली बालकुंवर भैना ने अपने 25 साल के बेटे मिलाप सिंह भैना के गायब होने की शिकायत की थी.
महिला ने पुलिस को बताया कि गांव में रहने वाला 30 साल का सतबीर यादव 22 फरवरी की रात उसके बेटे को बुलाकर ले गया था. इसके बाद मिलाप सिंह घर नहीं लौटा. महिला की शिकायत पर पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी.
इस मामले की जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी सतबीर यादव और देवनाथ यादव ने मृतक को साइकिल न लौटाने की बात पर गुस्से में आकर घर बुलाया और लकड़ी के डंडे से मारकर उसकी हत्या कर दी.
पुलिस ने सतबीर को बेलगहना चौकी लाकर पूछताछ की. इस पर वह गोलमोल जवाब दे रहा था. कड़ाई करने पर उसने बताया कि मिलाप सिंह उसकी साइकिल मांगकर ले गया था. उसने साइकिल वापस नहीं की. इस पर सतबीर ने उससे साइकिल मांगी. युवक उसका गोलमोल जवाब दे रहा था.
 वहां बार-बार पूछने पर आरोपी ने बताया कि केंदा में रहने वाले केवल केंवट को साइकिल 15 सौ रुपये में बेच दी है. रुपयों को उसने खाने-पीने में उड़ा दिया. इस पर सतबीर ने अपने 25 साल के भाई देवनाथ यादव के साथ मिलकर मिलाप सिंह को बांधकर पीटना शुरु कर दिया.
दोनों भाइयों की पिटाई से युवक की मौत हो गई. इसके बाद दोनों भाई उसके शव को अजगरमाड़ा के जंगल में ले गए. और सबूत मिटाने के लिए वहां एक गड्डे में शव डालकर आसपास की लकड़ी और कंडे डालकर शव को जला दिया. पूछताछ के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई.
आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया. फोरेंसिक टीम ने मौके पर मिले शव के अवशेष, हड्डी, चप्पल और गमछा जब्त कर लिया है. जिनकी पहचान मृतक के परिजनों ने की. आरोपियों की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा और साइकिल भी बरामद की गई.  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI