डबल मर्डर से दहला इलाका, मां और 10 माह की मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट, पंप हाउस में मिली घायल, मां ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

Area shaken by double murder; mother and her 10-month-old daughter killed. They were found injured in a pump house; the mother succumbed during treatment, and the police have launched an investigation.

डबल मर्डर से दहला इलाका, मां और 10 माह की मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट, पंप हाउस में मिली घायल, मां ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़/लैलूंगा : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मां और बेटी की हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के छापरगांव में खेत स्थित एक बोरवेल के पास घर में एक महिला और उसकी 10 माह की बेटी पर जानलेवा हमला किया गया. घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं मामले में पुलिस जांच में जुट गई है. यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका बरत कुमारी नाग उम्र 40 सालऔर  उसकी 10 महीने की बेटी कुमारी परी नाग दोनों छापरगांव के रहने वाले प्रहलाद बेहरा के खेत में बने मकान में मिले थे. शुरुआती जांच में महिला और बच्ची के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. आशंका जताई जा रही है कि उन पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया है.
वारदात की खबर मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की. पुलिस ने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं और फोरेंसिक और तकनीकी टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है. घटना 15 और 16 जुलाई की दरमियानी रात की बताई जा रही है.
भारी वस्तु से हमला कर हत्या की आशंका
इस मामले में एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस को खबर मिली कि खेत में बने एक बोर घर में एक महिला घायल हालत में पड़ी हुई है. वहीं पास में एक बच्ची की मौत हो गई है. इस खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. जहां करीब 10 महीने की बच्ची की मौत हो चुकी थी. जबकि महिला बेहोश थी. दोनों के शरीर पर चोट के निशान थे. ऐसा मालूम हो रहा था कि किसी भारी वस्तु से उन्हें चोट पहुंचाई गई है. महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लैलूंगा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान 16 जुलाई को उसकी मौत हो गई.
हत्या का मामला दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर लैलूंगा थाने में बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. मामले में आरोपी अज्ञात है और उसकी पतासाजी की जा रही है. मामले की जांच में तकनीकी टीम की भी मदद ली जा रही है.
फिलहाल, पुलिस मामले में हर पहलुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दुसरे सबूतों के आधार पर घटना के पीछे की वजह और आरोपी की भूमिका जल्द स्पष्ट होने की उम्मीद है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?