पहले दिन ही धान खरीदी केंद्र पर किसान ने लगाई फांसी, फंदे पर शव लटकते देखकर लोगों में मचा हडकंप, इधर 75 साल के बुजुर्ग ने की खुदकुशी
Farmer hanged himself at the paddy procurement center on the very first day people were shocked after seeing the dead body hanging here a 75 year old man committed suicide
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है. धान खरीदी के पहले ही दिन किसान ने केंद्र में ही खुदकुशी कर ली. किसान ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. किसान ने खुदकुशी किस वजह से की है. इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है.
बता दें कि आज से प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत हुई है. धान खरीदी के पहले ही दिन किसान के सुसाइड कर लेने से प्रदेश में हड़कंप मच गया है. यह घटना सोसायटी के पास हुई है.
पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की. खुदकुशी का कारण अज्ञात है. यह घटना भखारा थाना क्षेत्र के गातापार का है. किसान हिम्मत साहू ने सोसायटी के पास खुदकुशी की है. फंदे पर शव लटकते देखकर लोगों में हडक़ंप मच गया.
खबर पर भखारा पुलिस पहुंची और शव फंदे से उतारा. पुलिस घटना की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही खुदकुशी की वजह साफ होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
75 साल के बुजुर्ग ने की खुदकुशी
कोरबा/मानिकपुर : 75 साल के बुजुर्ग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा. पुलिस पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामला कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार बस्ती का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुड़ापार बस्ती के रहने वाले दुखीराम निषाद उम्र 75 साल ने फांसी लगाकर जान दे दी. परिजनों ने बताया कि दुखीराम पैर फटने की बीमारी से लंबे समय से परेशान रहता था. बुधवार को वह अपने कमरे में आराम करने का कहकर गए थे. काफी देर बाद कमरे से बाहर नहीं निकले. तो घर के लोग कमरे का दरवाजा तोड़ अंदर पहुंचे तो दुखीराम फंदे पर लटक रहे थे.
परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टामार्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उम्र दराज व्यक्ति ने बीमारी से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया है. फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



