छत्तीसगढ़ में घूस लेते SDM टेकराम माहेश्वरी गिरफ्तार, ACB ने 3 कर्मचारियों को भी पकड़ा, दिव्यांग युवक से जमीन के डायवर्सन के लिए मांगे 50 हजार

SDM Tekram Maheshwari arrested for taking bribe in Chhattisgarh ACB also caught 3 employees demanded Rs 50 thousand from disabled youth for diversion of land

छत्तीसगढ़ में घूस लेते SDM टेकराम माहेश्वरी गिरफ्तार, ACB ने 3 कर्मचारियों को भी पकड़ा, दिव्यांग युवक से जमीन के डायवर्सन के लिए मांगे 50 हजार

बेमेतरा : एसीबी ने एसडीएम को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है. बताया गया कि एसडीएम एनओसी के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था. इसे लेकर दिव्यांग युवक ने एसीबी में शिकायत की थी. जिसके बाद एसीबी ने आज बेमेतरा के एसडीएम को घूस लेते गिरफ्तार किया है. 
मिली जानकारी के मुताबिक दिव्यांग युवक तुकाराम पटेल, ग्राम भठगांव, तहसील देवकर, जिला-बेमेतरा ने एसीबी में शिकायत की थी. शिकायत में कहा गया था कि नगर पंचायत परपोड़ी स्थित उसकी माता के नाम पर जमीन के डायवर्सन के अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिये एस.डी.एम. कार्यालय साजा, जिला-बेमेतरा में आवेदन पेश किया था. लेकिन आरोपी एसडीएम साजा टेकराम माहेश्वरी ने इसके लिए 1 लाख रुपये घूस की डिमांड की.
एसडीएम द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दिव्यांग युवक ने एसीबी में की. एसीबी ने शिकायत की जांच की तो मामला सही पाया गया. जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और फिर एसडीएम को 20 हजार रिश्वत देने पर सहमत किया. 10 हजार  रुपया एडवांस के रुप में दिया गया. जबकि आज बकाया 10 हजार रुपया देते हुए टेकराम माहेश्वरी, एस.डी.एम., साजा और उसके सहयोगी नगर सैनिक गौकरण सिंह को रंगे हाथों पकड़ा गया. आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनके निवास स्थानों की तलाशी भी ली जा रही है. मामले में उनके खिलाफ धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb