राजिम में किसान नेता को ट्रक ने मारी टक्कर, प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही की कार को ठोकर मारना हादसा या जानलेवा कोशिश?, जांच में जुटी पुलिस

Farmer leader hit by truck in Rajim, was hitting state general secretary Tejram Vidrohi's car an accident or a murderous attempt? Police investigating.

राजिम में किसान नेता को ट्रक ने मारी टक्कर, प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही की कार को ठोकर मारना हादसा या जानलेवा कोशिश?, जांच में जुटी पुलिस

राजिम : सोमवार 9 मार्च की शाम को करीब 4.30 बजे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही के कार को तेज रफ़्तार ट्रक नम्बर CG08 AG 9972 द्वारा टककर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया और ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.  वेगन आर कार नम्बर CG 04HS 1055 भारतीय किसान यूनियन फिंगेश्वर के ब्लॉक संयोजक रेखराम साहू की है. जिसे तेजराम विद्रोही यूनियन के काम से उपयोग करते रहते हैं. घटना के दिन वे रेखराम साहू के साथ पंडित सुन्दरलाल शर्मा चौक राजिम से नवापारा की तरफ पुल के पास स्थित विभा ग्राफिक्स के पास किसान संगठन का बैनर के लिए जा रहे थे तभी सुमित भोजनालय के सामने सड़क किनारे हरा चना ख़रीदे और गाड़ी में बैठे उसी समय ट्रक ने चालक साइड को जोरदार टक्कर मार दिया. उस वक़्त कार तेजराम विद्रोही चला रहे थे. और सामने यात्री सीट पर रेखराम साहू बैठे थे. जो बाल बाल बच गए.
इस घटना की जानकारी लेने थाना राजिम पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी प्रवीण, क्रांति, प्रदेश सचिव कमल सिंह कुशवाह, गरियाबंद जिला महासचिव योगेंद्र साहू, महासमुंद जिला पंचायत सदस्य एवं किसान नेता जागेश्वर जुगनू चंद्राकर, तथा किसान यूनियन के सदस्यों कृष्ण कुमार चंद्राकर, भूनूराम साहू, रोशन चंद्राकर, भीखम चंद्राकर, प्रवीण चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, ललित साहू ने घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए  कहा कि यह घटना महज एक हादसा है या विद्रोही की जान लेने की कोशिश?
क्योंकि तेजराम विद्रोही प्रदेश में मजदूरों किसानों की अधिकारों के लिए संघर्ष का आवाज बन चूका है. छत्तीसगढ़ में एक नामी बीज कंपनी द्वारा सैकड़ों किसानों  और मजदूरों का करोड़ों रूपये का भुगतान नहीं किया गया जिसके कारण उन्होंने कम्पनी पर पुरे छत्तीसगढ़ में प्रतिबन्ध लगाने और किसानों व मजदूरों को भुगतान करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं. प्रतिनिधि मंडल ने थाना प्रभारी राजिम से मुलाक़ात कर मांग किया है कि इसे केवल साधारण दुर्घटना की दृष्टि से न देखकर साजिश की दृष्टिकोण से जाँच किया जाना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB