शादी के मंडप में हाई-वोल्टेज ड्रामा, सात फेरों से पहले मंडप में दो दुल्हनों की एंट्री, दूल्हा परेशान, दिन भर चली पंचायत, थाने पहुंचा मामला, देर रात लौटी बारात
High-voltage drama erupted at the wedding venue, with two brides entering the wedding venue before the seven vows, leaving the groom distraught. A day-long panchayat was held, and the matter reached the police station. The wedding procession returned late at night.
संभल : यूपी के संभल में क्षेत्र के देऊपुरा गांव में बुधवार को शादी के मंडप में अजब ही नजारा देखने को मिला. शादी की सारी रस्में पूरी हो चुकी थीं. बस सात फेरे बाकी थे. लेकिन तभी दुल्हन की जगह एक साथ दो युवतियां बैठ गईं. यह नजारा देख बाराती हैरान रह गए और दूल्हा बिफर गया. उसने दो टूक कह दिया. फेरे लूंगा तो एक से ही, दूसरी से मेरा कोई लेना-देना नहीं. मामला थाने की दहलीज तक जा पहुंचा. जहां दिन भर की जद्दोजहद के बाद आखिरकार 'एक' ही दुल्हन की विदाई तय हो सकी.
देऊपुरा गांव में विवाह समारोह का माहौल था. बारात चढ़ चुकी थी और खान-पान के बाद हिंदू रीति-रिवाज से फेरों की तैयारी चल रही थी. जैसे ही अग्नि प्रज्वलित हुई और मंत्रोच्चार शुरू हुआ. अचानक मंडप में एक के बजाए दो युवतियां आकर बैठ गईं. इस अप्रत्याशित घटना से खुशी का माहौल सन्नाटे और फिर शोर-शराबे में बदल गया. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि एक ही मंडप में दो युवतियों के बैठने की वजह क्या है.
अचानक पैदा हुए इस हालात में दूल्हे ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया. उसने दूसरी युवती के साथ रस्में निभाने से साफ इनकार करते हुए मंडप छोड़ने की बात कही. इस पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि गांव के जिम्मेदार लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा. लेकिन जब बात नहीं बनी तो मामला रजपुरा थाने जा पहुंचा.
थाने में घंटों तक गहमागहमी बनी रही. एक तरफ दूल्हा पक्ष अपनी जिद पर अड़ा था. तो दूसरी तरफ इस हालात के पीछे की वजह को लेकर चर्चाएं होती रहीं. पुलिस की मौजूदगी में गांव के संभ्रांत लोगों और दोनों पक्षों के बीच लंबी पंचायत चली. पुलिस ने भी कानूनी पेचीदगियों को देखते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर सुलह का रास्ता निकालने का प्रयास किया.
काफी जद्दोजहद और आपसी सहमति के बाद देर शाम विवाद सुलझा. समझौते के तहत यह तय हुआ कि दूल्हा सिर्फ उसी युवती से विवाह करेगा. जिससे उसका रिश्ता तय हुआ था. दूसरी युवती को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया. इसके बाद गांव में दोबारा विधि-विधान से रस्में शुरू हुईं और देर रात एक ही दुल्हन की विदाई के साथ बारात वापस लौटी. घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



