ठेले वाले के प्राइवेट-पार्ट पर मारी लात, सैंडविच के पैसे मांगने पर पत्थर से फोड़ा सिर, खून की उल्टी, ठेला पलटकर की तोड़फोड़, वीडियो वायरल
Kicked a vendor in the private parts, smashed his head with a stone after he asked for money for a sandwich, vomited blood, overturned the cart and vandalized it, video goes viral
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सैंडविच बेचने वाले को नशेड़ियों ने बेरहमी से पीटा. सैंडविच के पैसे मांगने पर उसके प्राइवेट पार्ट्स पर लात मारी. पत्थर से उसका सिर भी फोड़ दिया. खून की उल्टी भी हुई. हमले का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें युवक सैंडविच बेचने वाले को लाठी, डंडे और मुक्कों से पीटते दिख रहे हैं
मिली जानकारी के मुताबिक शिवशंकर कुर्रे भिलाई के पॉश इलाके नेहरु नगर में मेड बेकर्स के सामने सैंडविच का स्टॉल लगाता है. हमलावरों ने मारपीट करते हुए सैंडविच के ठेले को पलट दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई है. दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं. एक युवक लहूलुहान हो गया.
शिवशंकर कुर्रे ने शिकायत में बताया कि वह नेहरु नगर में किराए के मकान में रहता है और सड़क किनारे सैंडविच और बर्गर का स्टॉल चलाता है. 16 दिसंबर की रात करीब 9 बजे मॉडल टाउन, उडिया बस्ती के रहने वाले उदय क्षत्री और हेमंत क्षत्री उसके स्टॉल पर आए.
सैंडविच खाने के बाद उदय ने कहा कि अगले दिन पैसे देगा. जब शिवशंकर ने उन्हें उधार देने से मना किया. तो नशे में धुत दोनों युवकों ने गालियां देना शुरु कर दिया. दोनों युवकों ने उस पर हाथों, मुक्कों और पत्थरों से हमला किया. जिससे उसके सर पर चोटें आईं. बचाने आए उसके भाई बृजमोहन कुर्रे पर भी हमला किया गया. उदय ने अपने साथी काशी टांडी सहित अन्य लोगों को भी मौके पर बुलाया.
पीडि़त शिवशंकर कुर्रे ने बताया कि आरोपियों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठियों और हाथों-मुक्कों से पीटा. हमले में बृजमोहन के सर, बाएं हाथ और प्राइवेट पाट्र्स के पास गंभीर चोटें आईं. स्टॉल में भी तोडफ़ोड़ की गई जिससे करीव 25,000 रुपए का नुकसान हुआ.
इधर दूसरे पक्ष से काशी तांडी उम्र 25 साल निवासी उडिय़ा बस्ती मॉडल टाउन नेहरु नगर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उदय क्षत्री ने उसे फोन कर बताया कि सैंडविच उधारी को लेकर ठेले वाले से झगड़ा हो रहा है. वह अपने साथी उज्जवल तांडी के साथ मौके पर पहुंचा. शिवशंकर कुर्रे और उसका भाई बृजमोहन उनके साथियों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे. बीच-बचाव करने पर उन पर भी हमला किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



