5 गुना रकम देने का झांसा देकर चॉइस सेंटर के संचालक से लाखों की ठगी, पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Lakhs of rupees were defrauded from the Choice Center operator by luring him to give 5 times the amount, police arrested two vicious criminals and sent them behind bars

5 गुना रकम देने का झांसा देकर चॉइस सेंटर के संचालक से लाखों की ठगी, पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में पुलिस ने बिटकॉइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने 2 साल में 5 गुना रकम करने का झांसा देकर कई लोगों को निवेश करने के लिए मजबूर किया और बाद में पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 7 लाख रुपये की ठगी के आरोप में कटघोरा निवासी लोकेश द्विवेदी उम्र 30 साल और रोहांसी निवासी नंदकिशोर साहू उर्फ एडवाइजर उम्र 35 साल को गिरफ्तार किया है.
दरअसल ग्राम अमोदी चौक स्थित श्री लक्ष्मी चॉइस सेंटर के संचालक प्रदीप केंवट और उनके साथी कमल किशोर देवांगन ने वर्ष 2022 में बिटकॉइन में निवेश किया था. उन्हें कटघोरा निवासी लोकेश द्विवेदी और उसके साथी नंदकिशोर साहू ने झांसा दिया था कि उनकी निवेशित राशि दो साल में पांच गुना हो जाएगी। इस झांसे में आकर दोनों ने कुल 7 लाख रुपये निवेश कर दिया. जब तय समय पूरा हुआ. तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया और फरार हो गए.
इस धोखाधड़ी की शिकायत मिलने पर गिरौदपुरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 32/2025 के तहत धारा 420 और 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की.
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को क्रमशः बिलासपुर और रोहांसी से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान दोनों ने बिटकॉइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने की बात कबूल की. आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस जांच में पता चला कि ये आरोपी अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को बिटकॉइन में निवेश करने के लिए प्रेरित करते थे. वे लोगों को यह भरोसा दिलाते थे कि उनका पैसा कुछ साल में कई गुना बढ़ जाएगा. कई लोग उनके झूठे वादों में आकर अपनी मेहनत की कमाई लगा देते थे. आरोपियों ने बलौदा बाजार जिले सहित अन्य स्थानों पर भी कई लोगों से ठगी की है. और बेहिसाब संपत्ति भी बनाई है.
इस घटना के बाद पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी लोकलुभावनी स्कीम या वर्चुअल करेंसी के नाम पर ठगी करने वालों से सतर्क रहें. अगर कोई इस तरह के संदिग्ध इन्वेस्टमेंट स्कीम की पेशकश करता है. तो फौरन पुलिस को खबर करें ताकि किसी और को नुकसान न हो.
आरोपियों के नाम
1. लोकेश द्विवेदी उम्र 30 साल निवासी कटघोरा जिला कोरबा
2. नंदकिशोर साहू उम्र 35 साल निवासी ग्राम रोहांसी थाना पलारी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI