गरियाबंद में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वन विभाग की टीम को 26 नग नाग तोतों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी

Major action against smuggling in Gariaband, Forest Department team succeeded in arresting a smuggler with 26 snake parrots

गरियाबंद में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वन विभाग की टीम को 26 नग नाग तोतों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी

गरियाबंद : वन विभाग की विशेष टीम ने गरियाबंद के चीन तालाब के पास एक आरोपी को 26 नग नाग तोतों के साथ गंगा सिंह बघेल को गिरफ्तार किया. आरोपी इन तोतों को बेचने के लिए ले जा रहा था. लेकिन वन विभाग की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया.
सूत्रों के मुताबिक वन विभाग की टीम पिछले कुछ दिनों से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. और आरोपी गंगा सिंह बघेल का फोन ट्रेस किया जा रहा था. गुरुवार सुबह जब आरोपी दो थैलों में तोतों को लेकर छुरा मार्ग से गुजर रहा था. तभी टीम ने उसे दबोच लिया.
बताया जा रहा है कि यह 26 नाग तोते बिना कानूनी अनुमति के बेचने के लिए ले जाए जा रहे थे. ऐसे तोते सामान्यत: कम दाम में खरीदे जाते हैं. लेकिन इन्हें ऊंचे दामों में बेचा जाता था.
आरोपी गंगा सिंह बघेल को गिरफ्तार कर वन विभाग ने आगे की कार्रवाई के लिए उसे अपने रेस्ट हाउस में लाकर पूछताछ शुरु कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध व्यापार पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी गंगा सिंह बघेल ने बताया कि वह इस अवैध कारोबार को अपने पारिवारिक धंधे के रुप में कर रहा था. आरोपी ने पीपरछेड़ी, गोडलबाय और दांतबाय कला क्षेत्रों से तोते इकठ्ठा किए थे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI