मिर्जा एजाज बेग बने राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन, शासन ने जारी की अधिसूचना, मुस्लिम समाज में उत्साह

Mirza Ejaz Beg elected as Chairman of the State Haj Committee, unanimously elected; government issues notification, sparking enthusiasm among Muslim community

मिर्जा एजाज बेग बने राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन, शासन ने जारी की अधिसूचना, मुस्लिम समाज में उत्साह

रायपुर : छ.ग. राज्य हज कमेटी के सदस्य मिर्ज़ा एजाज बेग को छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है. इस बारे में छ.ग. शासन पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा अधिसूचना जारी की गई है.
हज कमेटी अधिनियम 2002 की धारा 21 की उपधारा (1) में निहित प्रावधान अनुसार छ.ग. राज्य हज कमेटी के नामांकित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मती से हज कमेटी के अध्यक्ष पद पर मिर्ज़ा एजाज बेग का चुनाव किया गया. उसके बाद राज्य शासन द्वारा अधिूसचना जारी कर उन्हे अध्यक्ष घोषित किया गया है.
हज कमेटी में  मिर्ज़ा एजाज बेग को अध्यक्ष बनाये जाने से मुस्लिम समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल है जुमा की नमाज के बाद हजरत गरीब नवाज़ मस्जिद संजय नगर के मुतवल्ली मोहम्मद अली और मस्जिद कमेटी के मेम्बरान एवं मुस्लिम समाज के लोगो ने गर्मजोशी से बेग का स्वागत किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB