3 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा बताकर 42 लाख की ऑनलाइन ठगी, गुजरात के 3 ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से व्यापारी को बनाया शिकार
Online fraud of Rs 42 lakh by claiming profit of more than Rs 3 crore 3 thugs from Gujarat arrested businessman made victim of fake advertisement on social media
बिलासपुर : स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट कर भरपूर लाभ कमाने का झांसा देकर 42 लाख रुपए की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने 3 करोड़ 48 लाख 40 हजार रुपए का मुनाफा दिलाने का झांसा देकर धरमजयगढ़ के एक व्यापारी को अपना शिकार बनाया. आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कराने में रेंज के IG डॉ संजीव शुक्ला ने अहम भूमिका निभाई.
मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़, रायगढ़ निवासी आनंद अग्रवाल पिता घनश्याम अग्रवाल उम्र 45 साल ने स्टॉक मार्केट में पैसा लगाकर 3,48,40,000/- रुपये का फायदा कराने का झांसा देते हुए 41,06,524/- रुपये ठगी करने की लिखित शिकायत धरमजयगढ़ थाने में दर्ज कराई.
शिकायत के आधार पर थाना धर्मजयगढ जिला रायगढ़ में नंबरी जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की अग्रिम विवेचना के लिए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के आदेशानुसार साइबर थाना बिलासपुर को जांच के लिए दिया गया.
जांच के दौरान प्रार्थी से धोखाधड़ी करने वालों के बारे में तकनीकी विश्लेषण करने पर पता चला कि आरोपी गुजरात के अहमदाबाद, मेहसाणा, खैरालू, मण्डाली, नानीहिरवानी के आस-पास के रहने वाले हैं. इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उप निरीक्षक अजय वारे के नेतृत्व में एक टीम बनाकर गुजरात रवाना किया गया.
टीम ने गुजरात के अहमदाबाद और महेसाणा जिले के क्षेत्रांतर्गत लगातार पांच दिनों तक कैम्प कर आरोपियों के संबंध में पतासाजी कर ऑनलाईन ठगी करने वाले 1. हितेष भाई पटेल कृश्णा नगर अहमदाबाद (गुजरात) 2. मनीश पटेल मक्तुपुर, उंझा जिला महेसाणा (गुजरात) 3. ठाकोर सचिन कुमार मण्डाली खैरालू जिला महेसाणा (गुजरात) के शामिल होने की पुष्टि होने पर स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार गया.
उनसे पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर स्टॉक मार्केट में निवेश कर ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच देकर ठगी करना कबुल किया. ऑनलाईन ठगी करने में फर्जी सीम व बैंक खातों का इस्तेमाल करना भी कबुल किया.
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया. इसके बाद जिला महेसाणा (गुजरात) से ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर आरोपियों को बिलासपुर लाया गया. अब आरोपियों को बिलासपुर के अदालत में पेश कर रिमाण्ड में लिया जाएगा.
इस मामले की कार्यवाही में अनुज कुमार अति. पुलिस अधीक्षक, अक्षय प्रमोद सबाद्रा नपुअ. कोतवाली बिलासपुर के मार्गदर्शन तथा प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर निरीक्षक राजेष मिश्रा, उप निरीक्षक अजय वारे, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक सैय्यद मोहम्मद साजिद, आरक्षक चिरंजीव कुमार, दीपक कौषिक का विशेष योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपीगण :-
01. हितेष भाई पटेल पिता कांशीराम पटेल उम्र 41 साल निवासी अम्बाजी परुप जैतलवासना थाना विसनगर जिला महेसाणा वर्तमान पता म.क्र. बी-9 तुलसी रॉ-हॉउस, मनीशा स्कुल थाना कृश्णा नगर अहमदाबाद (गुजरात)
02. मनीश पटेल पिता मंगल भाई पटेल उम्र 38 साल निवासी कारवोत वास मक्तुपुर थाना उंझा जिला महेसाणा वर्तमान पता म.क्र. 109 लक्ष्मीनारायण सोसायटी सईजपुर बोगा थाना कृश्णानगर अहमदाबाद (गुजरात)
03. ठाकोर सचिन कुमार पिता प्रवीण ठाकोर उम्र 27 साल निवासी ठाकोर वास, मण्डाली थाना खैरालू जिला महेसाणा (गुजरात)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
साइबर ठग आए दिन नये-नये तरीकों से आम जनता से धोखाधड़ी करने का प्रयास करते हैं.
शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देने वाले अनजान कॉल से सावधान रहें एवं किसी भी प्रकार के व्हाट्सएप ग्रुप में न जुडे़ और न ही किसी प्रकार की जानकारी साझा करें.
कोई भी व्यक्ति अनजान नम्बर से अपने आप को कस्टम विभाग, पुलिस अधिकारी, सी.बी.आई. अथवा ई.डी. का अधिकारी बताकर बताकर ठगी करने का प्रयास करते है जिसमें पार्सल कैंसल हो गया है पार्सल में 11 नग एटीएम कार्ड ड्रग्स मिला है जिसे कस्टम विभाग द्वारा जप्त किया गया है कहकर ‘‘डिजीटल अरेस्ट’’ के नाम पर ठगी किया जा रहा है इस प्रकार के ठगी से सावधान रहे.
पार्सल के नाम पर मोबाईल नंबर पर कॉल करने कहा जाता है जिससे कस्टमर का कॉल फारवर्ड एक्टिवेट हो जाता है और कॉल तथा मैसेज की जानकारी ठगों के पास चली जाती है तो इस प्रकार के कॉल से सावधान रहे.
किसी भी लुभावने या सस्ती कीमतों पर मिलने वालों सामानों को खरीदते समय नगद कैश, ऑन डिलीवरी)
में लेन-देन करें.
अनजान व्यक्ति जिसका नम्बर आपके मोबाईल पर सेव नही है उसके साथ कभी भी कोई निजी जानकारी, बैंकिग जानकारी, ओटीपी, आधार कार्ड, पैन कार्ड फोटो आदि शेयर न करे.
अनजान वेबसाईट एवं अनाधिकृत एप डॉउनलोड या सर्च करने से बचे.
कम परिश्रम से अधिक लाभ कमाने अथवा रकम दुगना करने का झांसा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहे खुद को स्वयं होकर ठगो के पास न पहॅुचाये.
स्वयं की पहचान छुपाकर सोशल मिडीया फेसबुक, इन्स्टाग्राम, व्हाट्सएप इत्यादि के जरिए ईंटिमेट (अश्लील लाईव चैंट) करने से बचे.
परीक्षा में ज्यादा नंबरों से पास करा देने की झांसा देने वाले व्यक्तियो खासकर $92 नम्बरो से होने वाले साइबर फ्रॉड की घटना घटित होने पर निम्न प्रकार से त्वरित
रिपोर्ट दर्ज करा सकते है : –
तत्काल नजदीकी थाना में अपनी शिकायत दर्ज करें.
हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है.
https://cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



