होली से पहले किसानों के खाते में पहुंची 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की धान के अंतर की राशि, प्रदेश के अन्नदाताओं ने मुख्यमंत्री को जताया आभार

Over ₹10,000 crore in paddy surplus money reached farmers' accounts before Holi; state's food producers express gratitude to the Chief Minister

होली से पहले किसानों के खाते में पहुंची 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की धान के अंतर की राशि, प्रदेश के अन्नदाताओं ने मुख्यमंत्री को जताया आभार

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में प्रदेश के किसानों ने सौजन्य मुलाकात की. और कृषक उन्नति योजना के जरिए धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित करने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं की तरफ से अभिनंदन किया.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है. जो देश में सर्वाधिक है. उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित की गई. 28 फरवरी को बिलासपुर जिले से इस राशि का अंतरण किया गया. और पूरे प्रदेश के विकासखंडों में इसे उत्सव की तरह मनाया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार आगे भी किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी. अब किसानों को ब्याज मुक्त पूंजी की सुविधा मिल रही है. प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के जरिए किसानों के खेतों तक पानी पहुंच रहा है और प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है. इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर सहित प्रदेश भर से आए किसान उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB