अवैध परिवहन पर रखी जा रही कड़ी निगरानी, चार अलग-अलग मामलों में 635 बोरी और 90 क्विंटल धान सहित चार पिकअप वाहन जब्त
Strict vigil maintained on illegal transportation, four pickup vehicles along with 635 bags and 90 quintals of paddy seized in four separate cases
दो पिकअप समेत 46 क्विंटल धान जप्त
गरियाबंद : दीगर राज्यों से हो रहे अवैध धान परिवहन पर नकेल कसने गरियाबंद पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बार्डर चेक पोस्टों में तैनात पुलिस बल अवैध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है. इसी कड़ी में थाना देवभोग पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.
23 नवंबर 2025 को चेक पोस्ट पर दो बोलेरो पिकअप वाहन नम्बर OD-08 E 9187 और OD-08 B 7665 को रोककर तलाशी ली गई. दोनों वाहनों में 115 कट्टा अवैध धान पाया गया. जिसकी मात्रा 46 क्विंटल और अनुमानित कीमत 1 लाख 42 हजार 600 रुपये है. पुलिस ने धान और दोनों वाहनों को जप्त कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग के सुपुर्द कर दिया.
अवैध धान तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 15 दिनों में गरियाबंद पुलिस ने कुल 16 वाहनों से 354.8 क्विंटल धान जप्त किया है. जिसकी बाजार कीमत 10 लाख 99 हजार 880 रुपये बताई गई है.
जप्त धान
कुल 115 कट्टा
46 क्विंटल धान
कीमत: 1,42,600 रुपये
जप्त वाहन
बोलेरो पिकअप OD-08 E 9187
बोलेरो पिकअप OD-08 B 7665
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
ओडिशा से सरिया क्षेत्र में परिवहन करते 560 बोरी अवैध धान से भरा वाहन जब्त
भटगांव : 23 नवंबर 2025/कलेक्टर एसपी के दौरे के दूसरे दिन सरिया तहसीलदार कोमल साहू के नेतृत्व में जांच दल ने बिना वैध दस्तावेज के ओड़िशा से सरिया परिवहन कर रहे 560 बोरी धान से भरे वाहन क्रमांक ओडी 17 के 7832 को ग्राम बोरिदा में अवैध होने के कारण मंडी अधिनियम के तहत जप्ती प्रकरण बनाया गया, जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सरिया के सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर के निर्देश के बाद जांच दल को शीघ्र कामयाबी मिली है। यह अवैध धान भठली ओड़िशा से नौघटा सरिया ले जाया जा रहा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
महासमुंद : जिला महासमुंद के पिथौरा तहसील में एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई में मुढ़ीपार निवासी अरुण अग्रवाल द्वारा धान के 75 पैकेटों से लगभग 30 क्विंटल अवैध धान का परिवहन करते हुए पाया गया.
इसी तरह मुढ़ीपार निवासी भोजराम पटेल द्वारा 50 पैकेटों में करीब 20 क्विंटल धान का अवैध भंडारण पाया गया. जिसे जब्त कर लिया गया है. इसके साथ ही मेटाडोर वाहन को भी जब्त कर थाना पिथौरा में सुपुर्द किया गया.
प्रशासन ने कहा है कि जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए आगे भी सघन कार्यवाही जारी रहेगी। किसानों के हितों की रक्षा हेतु आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
बिलासपुर : कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर प्रशासनिक टीम की पैनी नजर बनी हुई है. इस कड़ी में चकरभाठा में साल की पहली कार्रवाई की गई. एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में व्यापारी सुरेश पंजवानी धान वाला के कब्जे से अवैध तरीके से रखे हुए 75 कट्टी धान जब्त किया गया. जब्त किए धान की मात्रा करीब 30 क्विंटल है. सरकारी कीमत 1 लाख से ज्यादा का है. धान का कोई हिसाब और दस्तावेज व्यापारी जांच टीम को नहीं दे पाया। इसे सांठगांठ कर किसी सोसाइटी में खपाने की आशंका थी. इसके पहले ही बरामद कर लिया गया. मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. कार्रवाई में तहसीलदार बोदरी, खाद्य निरीक्षक और मंडी के कर्मचारी शामिल थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



