2 दिनों से लापता पूर्व सरपंच की जंगल में मिली खून से सनी लाश, लाठी-रॉड से कई वार, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान, ग्रामीणों में आक्रोश

The blood-soaked body of a former sarpanch, missing for two days, was found in the forest. He was hit multiple times with sticks and rods, and his body bore serious injuries, causing a sensation in the area.

2 दिनों से लापता पूर्व सरपंच की जंगल में मिली खून से सनी लाश, लाठी-रॉड से कई वार, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान, ग्रामीणों में आक्रोश

रतनपुर : रतनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता पूर्व उपसरपंच सूर्य प्रकाश बघेल की लाश भैंसाझार के जंगल में संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक के सिर और शरीर पर लाठी-रॉड से हमले के गंभीर निशान मिले हैं. पास की झाड़ियों में उसकी बाइक भी संदिग्ध हालत में पड़ी मिली. पुलिस इसे हत्या मानकर जांच कर रही है.
रतनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता पूर्व उपसरपंच सूर्य प्रकाश बघेल की लाश भैंसाझार के जंगल में संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक के सिर और शरीर पर लाठी-रॉड से हमले के गंभीर निशान मिले हैं. पास की झाड़ियों में उसकी बाइक भी संदिग्ध हालत में पड़ी मिली. पुलिस इसे हत्या मानकर जांच कर रही है.
3 दिसंबर की सुबह सूर्य प्रकाश बघेल उम्र 37 साल अपनी बाइक नम्बर CG 11 BL 6975 से पेशी की बात कहकर घर से निकले थे. शाम तक जब वे न लौटे तो परिजनों ने फोन किया. लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला. परिजनों ने परिचितों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई. फिर भी कोई सुराग नहीं मिला. अगले दिन यानी 4 दिसंबर को परिजन रतनपुर थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने खोज जारी रहने का दावा किया. 5 दिसंबर की सुबह ग्रामीणों ने भैंसाझार के जंगल में एक शव देखा. पास जाकर पहचान की गई कि यह सूर्य प्रकाश बघेल का ही शव है.
खबर मिलते ही परिजन सहित बड़ी तादाद में लोग मौके पर पहुंच गए. पुलिस टीम भी फौरन पहुंचकर जांच में जुट गई. शव से करीब 200 मीटर अंदर झाड़ियों के बीच उसकी बाइक भी पाई गई. बाइक की हालत भी संदिग्ध थी. जिससे अंदेशा है कि हत्या के बाद शव को जंगल में फेंका गया और बाइक को भी अंदर घसीटकर छोड़ दिया गया.
पुलिस ने मौके पर शव का परीक्षण किया. जांच में यह सामने आया. सिर पर भारी वस्तु (लाठी-रॉड) से कई वार शरीर के अन्य हिस्सों पर हमले के निशान खून बहकर सूख चुका था. आसपास संघर्ष के संकेत इन तथ्यों से साफ है कि यह योजनाबद्ध हमला था. पुलिस को आशंका है कि हत्या कहीं और की गई और बाद में शव जंगल में फेंका गया.
सूर्य प्रकाश के कुछ लोगों से आर्थिक लेनदेन चल रहा था. स्थानीय सूत्रों और शुरुआती जांच में इस विवाद को भी शक के दायरे में रखा गया है. पुलिस इस एंगल के साथ अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद मौत का समय, तरीका और हमले की प्रकृति का स्पष्ट पता चलेगा. घटना से पूरे इलाके में तनाव और भय का माहौल है. परिजन लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस हत्या के इस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t