रायपुर के पी एल वाय हिंदू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया  संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव

The cluster-level School Enrollment Festival was celebrated with great enthusiasm at P.L.Y. Hindu Higher Secondary School in Raipur.

रायपुर के पी एल वाय हिंदू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया  संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव

रायपुर : नवीन शाला प्रवेशी बच्चों का स्वागत कर उन्हें अपनी शाला मे शामिल करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की संकल्पना के साथ शाला प्रवेश उत्सव पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया. साथ ही संस्था मे नव पदस्थ प्राचार्य अशोक सिंह परिहार का स्वागत किया गया. शासन के आदेशानुसार  शैक्षणिक संस्थान पी एल वाय शा हिन्दू उच्चतर माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला बैरन बाजार के नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया.  पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का वितरण किया गया.
कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती की फोटो के सामने दीप प्रज्वलन से किया गया. प्राचार्य द्वारा बच्चों को सम्बोधित करते हुए आशीर्वचन प्रदान किया गया. शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विवेकानंद नगर शाला के संस्था प्रमुख भी मौजूद रहे, वहां के भी नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत कर पुस्तक वितरण किया गया.
प्रभारी प्राचार्य राजीव वर्मा द्वारा शाला विकास एवं प्रबंध समिति के गठन और उनके उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला गया. और समिति का गठन किया गया. पालकों को भी आमंत्रित किया गया.
संकुल समन्वयक जुबैर नौशाद ने अपने उदबोधन मे प्रवेश उत्सव के मकसद को बताया. पूर्व माध्यमिक शाला की प्रभारी प्रधान पठिका हेमलता संघवाई, शिक्षिका अंजना दुबे, उपस्थित रही. हाई स्कूल से वी किंडो, अवधेश द्विवेदी, ठाकुर सर, दिनेश तिवारी, श्वेता द्विवेदी, कामिनी ताम्रकार, नंदिनी यादव, कमला यादव, शालिनी तिर्की,पूजा कश्यप, शोभा जैन, अफसाना खान, निधि दास,मधु मैडम, मंजू सोनी, निरंजन साव के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय संचालन डॉ शिप्रा बेग द्वारा किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t