BSP पार्किंग से 31 बाइक चोरी का खुलासा, मैकेनिकल इंजीनियर मास्टरमाइंड, मास्टर चाबी से वारदात को अंजाम देकर जशपुर में बिक्री

31 bikes stolen from BSP parking lot, mechanical engineer mastermind, executed with master key and sold in Jashpur

BSP पार्किंग से 31 बाइक चोरी का खुलासा, मैकेनिकल  इंजीनियर मास्टरमाइंड, मास्टर चाबी से वारदात को अंजाम देकर जशपुर में बिक्री

दुर्ग : दुर्ग जिले में पुलिस ने राज्यस्तरीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 31 वाहनों को जब्त किया है. आरोपियों में मुख्य आरोपी का नाम ई पापा राव है. पकडे गए आरोपी बीएसपी मुख्य गेट स्थित पार्किंग और भिलाई भट्टी क्षेत्र में रखी गाड़ियों को निशाना बनाते थे. मुख्य आरोपी ई पापा राव भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा है और पोकलेन का हाइड्रोलिक मैकेनिक है.
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि साइन बाइक का लाॅक तोड़ने में उसे आसानी होती थी. इसलिए वो सिर्फ होंडा साइन बाइक ही सबसे ज्यादा चुराता था. जांच में पता चला हैं कि आरोपी ने रायपुर में खुद के लिए 30 लाख का घर बनाया है. घर के लिए उसने कर्ज लिया था. कर्ज चुकाने के लिए बाइक चोरी करता। फिर उसे जशपुर के कुनकुरी में बेच देता था.
जांच में यह भी पता चला है कि ई पापा राव के बच्चे शहर के बड़े स्कूलों में पढ़ाई कर रहे. आरोपी खुद भी एक पैर से दुर्बल है. इसी का फायदा उठाकर वो गाड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देता और मौके से फरार हो जाता था. आरोपी पिछले डेढ़ सालों से चोरी कर रहा था.
भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में 2024 से लगातार दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं हो रही थी. विशेष रुप से बीएसपी के मुख्य गेट स्थित दोपहिया पार्किंग और भिलाई-बट्टी क्षेत्र को आरोपियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा था. थाना भिलाई नगर में दर्ज मामलों की समीक्षा, तकनीकी सबूत और मुखबिर ली खबर के आधार पर मुख्य आरोपी ई. पापा राव को गिरफ्तार किया गया.
आरोपी का नाम
1. ई. पापा राव, निवासी कुशालपुर, चंगोरा भाठा, जिला रायपुर
2. मनोज राम, निवासी कुंनकुरी, जिला जशपुर
3. राम सेवक प्रजापति उर्फ़ रवि पl, निवासी कुंनकुरी, जिला जशपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB