कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग, केबिन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर की जिंदा जलकर मौत

A coal-laden trailer and a cement-laden truck collided head-on, engulfing both vehicles in flames, and the driver and helper trapped in the cabin were burned to death.

कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग, केबिन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर की जिंदा जलकर मौत

कोरबा : कोरबा जिले में नेशनल हाईवे पर कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. हादसे में ट्रक की केबिन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर की जिंदा जलकर मौत हो गई. यह मामला मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 8 बजे केंदई झरना के पास कोयले से लदे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. जिसके बाद दोनों वाहनों में आग भड़क उठी. जिसमें ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की जिंदा जलने से मौत हो गई.
कोयला लोड ट्रेलर कोरबा से आ रहा था. सीमेंट से भरा ट्रक अंबिकापुर की तरफ से आ रहा था. दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी. मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कोयला लदे ट्रेलर का चालक वाहन से कूदकर बाहर निकल गया. जबकि सीमेंट ट्रक का ड्राइर और हेल्पर केबिन में फंस गए. इस दौरान आग तेजी से फैल गई और दोनों चपेट में आ गए.
इधर, हादसे की खबर मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को खबर दी गई. दमकल वाहन कटघोरा से आता है. इसलिए घटनास्थल तक पहुंचने में देरी हो गई.
एक हफ्ते पहले यहीं जिंदा जल गए थे कार सवार दो लोग
कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर केंदई के पास मोड़ पर एक सप्ताह पहले देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था. तेज रफ्तार पिकअप और कार के बीच आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका.
आग की तेज लपटों में घिरे वाहन कुछ ही पलों में जलने लगे. दमकल की टीम के पहुंचने से पहले कार सवार रवि साहू और सुरेश ठाकुर की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई.
इस मार्ग में हाल ही में हुई कुछ और प्रमुख घटनाएं
22 फरवरी 2026 - मोरगा के पास दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौके पर मौत
22 फरवरी 2026 - मोरगा क्षेत्र में उसी हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
10 फरवरी 2026 - नवापारा मोड़ के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया, मौके पर मौत
15 जनवरी 2026 - बरपाली गांव के पास फिसलन भरी सड़क पर कार पलटी, दो लोग घायल
2 फरवरी 2026 - मोरगा के पास सड़क किनारे खड़े कोयला लदे ट्रेलर में अचानक आग लगी, चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB