पुलिस ने सुलझाई अंधे क़त्ल की गुत्थी, चरित्र संदेह पर पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Police solved the mystery of a blind murder; a husband, along with his friends, killed his wife over suspicion of her character; all three accused arrested.

पुलिस ने सुलझाई अंधे क़त्ल की गुत्थी, चरित्र संदेह पर पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, तीनों आरोपी गिरफ्तार

डोंगरगढ़ : राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल के मामले को सुलझाने में पुलिस को कामयाबी मिली है. बीते दिनों ग्राम भैंसरा स्थित बाबा आम बगीचा में पुलिस को अज्ञात महिला की लाश मिली थी. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 फ़रवरी 2026 को खबर मिली कि ग्राम भैंसरा, बाबा आम बगीचा में नदी के पास एक अज्ञात महिला उम्र करीब 35-40 साल की किसी अज्ञात आरोपी द्वारा पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है. इस खबर पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 103(1) 61 (2), 238 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की पतासाजी के दौरान मृतिका की पहचान पुर्णिमा नेताम पति सुनील कुमार नेताम उम्र 35 साल निवासी रविदास नगर/मायका ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ राजनांदगांव के रुप में की गई. तकनीकी सबूतों और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर आरोपियों की पतासाजी के बारे में उसके पति सुनील नेताम के बारे में जानकारी और पूछताछ किया गया. तो पता चला कि घर पर नही है. घटना के बाद से ही उसका मोबाईल बंद है.
शक के आधार पर सुनील वंजारी की पतासाजी किया गया तो पता चला कि मूलतः दल्लीराजहरा की रहने वाला है. एक पुलिस टीम वहा भेजने पर चला कि वहा से भी फरार है. पुलिस द्वारा फरार आरोपी की पतासाजी के लिए लगातार बालोद जिला व राजनांदगांव जिलों के कई क्षेत्रों में गहन सर्च अभियान चलाया.
संभावित स्थानों पर दबिस दी गई. कडी मेहनत और तकनीकी मदद से पुलिस टीम को आरोपी की उपस्थिति डोंगरगांव में होने की जानकारी मिली. जिस पर साइबर सेल और थाना डोंगरगढ़ टीम को डोंगरगांव भेजकर आरोपी सुनील को घेराबंदी कर पकड़ा और पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना कबूल किया.
आरोपी ने बताया कि साथ में सहयोगी ज्योतिष नेताम भी था. घटना करने के बाद सुनील अपने खून लगे कपडे को सबूत छुपाने के लिये दोस्त नीलकंठ साहू को जलाने के लिये देने की बात बताया. 21 फ़रवरी 2026 की शाम को पत्नी को ग्राम भैंसरा स्थित बाबा आम बगीचा ले जाकर पत्थर से सिर पर जानलेवा हमला कर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य छुपाने के मकसद से खून से सने कपड़ों को नीलकंठ साहू को देकर नष्ट करा दिया. आरोपी सुनील कुमार नेताम, ज्योतिष सिंह नेताम एवं नीलकंठ साहू के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने पर तीनों आरोपियों को 24 फ़रवरी 2026 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड के लिए अदालत के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है.
आरोपी
दल्लीराजहरा निवासी मृतिका के पति सुनील वंजारी
हत्या में सह आरोपी डोंगरगढ़ निवासी ज्योतिष सिंह नेताम
सबूत छुपाने में सहयोग करने वाले मोहंदीपार अर्जुन्दा बालोद निवासी नीलकंठ साहू
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB